थार सवार प्रोपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग
Meerut News - लालकुर्ती थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। हमलावर सफेद स्कार्पियो में आए थे और 10 राउंड फायरिंग की। डीलर ने पूर्व पार्टनर पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने...

लालकुर्ती थाना क्षेत्र में तोपखाना इलाके में शनिवार शाम थार सवार प्रॉपर्टी डीलर पर सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। हमलावर सफेद रंग की स्कार्पियो में आए थे। हमले में प्रोपर्टी डीलर बाल-बाल बचे। एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। प्रॉपर्टी डीलर ने पूर्व पार्टनर पर हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। हमले की वजह 10 लाख रुपये का विवाद बताया जा रहा है। इंचौली के ग्राम नंगली ईशा निवासी अक्षय शर्मा उर्फ जोनी शनिवार शाम काले रंग की थार से कहीं जाने के लिए निकले।
तोपखाना मैदान के ठीक सामने की गली में उनकी गाड़ी पर सफेद रंग की स्कार्पियों में सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। पूरा इलाका दहल गया। करीब 10 राउंड फायरिंग करने के बाद हमलावर फरार हो गए। जहां वारदात हुई, उससे कुछ दूरी पर पूर्व विधायक का आवास है। सरेराह गोलियां चलने की सूचना पर लालकुर्ती पुलिस दौड़ी। अक्षय शर्मा ने पुलिस को घटनाक्रम बताया और हमले का आरोप अपने पूर्व पार्टनर आदर्श चौधरी पर लगाया। कुछ ही देर में एसपी सिटी भी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को बुला लिया गया। करीब आठ गोली थार पर लगी हैं। गनीमत रही अक्षय शर्मा को गोली नहीं लगी। बाद में पुलिस अक्षय को थाने ले आई। डॉक्टरी कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। 10 लाख का बताया विवाद अक्षय ने बताया कि 400 गज के प्लॉट पर उसने व आदर्श ने 10-10 लाख रुपये लगाए थे लेकिन आदर्श ने धोखे से उसे अपने नाम लिखवा लिया। अब उसके 10 लाख रुपये भी आदर्श नहीं दे रहा है। इसी का विवाद चला आ रहा है। आदर्श के ऑफिस पर हमला शुक्रवार को गंगानगर में एक विवाद हुआ था। यहां आदर्श के ऑफिस पर तोड़फोड़ की गई थी। आरोप है अक्षय ने साथियों के साथ मिलकर तोड़फोड़ की थी। गल्ले से दो लाख रुपये लूटने का भी आरोप है। पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डॉक्टरी कराने से इंकार वारदात के बाद पुलिस अक्षय को थाने ले गई। अक्षय ने तहरीर लिखकर दी तो पुलिस डॉक्टरी के लिए भेजने लगी। अक्षय खुद पर गोली चलने से भयभीत था। उसने डॉक्टरी से भी मना कर दिया लेकिन बाद में सुरक्षा में उसे भेजा गया। कहना इनका... थार सवार प्रॉपर्टी डीलर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। करीब आठ राउंड फायरिंग हुई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है। - आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।