लेखिका पूनम श्रीवास्तव मॉरीशस में सम्मानित
Prayagraj News - प्रयागराज की लेखिका पूनम श्रीवास्तव ने मॉरिशस में हिंदी प्रचार के लिए सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने राम कथा की भूमिका और हिंदी प्रचारिणी सभा के प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि 19वीं शताब्दी...
प्रयागराज। प्रयागराज की साहित्यिक संस्था साहित्य श्री की सचिव व लेखिका पूनम श्रीवास्तव ने साहित्यिक सांस्कृतिक शोध संस्था मुंबई की ओर से हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए मॉरिशस गए प्रतिनिधि मंडल में प्रतिभाग किया। सम्मेलन में उन्होंने हिंदी प्रचारिणी सभा के बढ़ते कदम और राम कथा की भूमिका पर प्रकाश डाला। पूनम ने कहा कि 19वीं शताब्दी में भारतीय मजदूरों को मॉरिशस में पढ़ने-लिखने की सुविधा नहीं थी। वहां पर वाचिक परंपरा के आधार पर लोगों ने राम कथा को पढ़ना-लिखना सीखा। इस मौके पर विशिष्ट योगदान के लिए संस्था के अध्यक्ष धानुक ने पूनम को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।