Relief in West UP as Rainfall Brings Respite from Heat वेस्ट यूपी में बदलने जा रहा है मौसम का मिजाज, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsRelief in West UP as Rainfall Brings Respite from Heat

वेस्ट यूपी में बदलने जा रहा है मौसम का मिजाज

Meerut News - भीषण गर्मी और उमस से बेहाल वेस्ट यूपी में हल्की से मध्यम बारिश ने राहत दी है। मेरठ में 0.2 मिमी बारिश हुई है और अगले दो हफ्ते में अच्छी बारिश की उम्मीद है। जल स्तर गिरने से सिंचाई में संकट है, जबकि...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठTue, 17 June 2025 02:21 AM
share Share
Follow Us on
वेस्ट यूपी में बदलने जा रहा है मौसम का मिजाज

भीषण गर्मी और उमस से बेहाल वेस्ट यूपी में विभिन्न हिस्सों में हुई हल्की से मध्यम बारिश से राहत मिलने लगी है। सोमवार को जून महीने में पहली बार बौछारों ने शहर को भिगोया। फिलहाल सामान्य से कम बारिश के ग्राफ में जल्द ही बदलाव के आसार हैं। अगले दो हफ्ते में मेरठ सहित वेस्ट यूपी में मानसून से ठीक पहले और फिर मानसून की दस्तक के बाद अच्छी बारिश की उम्मीद है। अगले कुछ घंटे में पूरे क्षेत्र में अच्छी बारिश दस्तक दे सकती है। 19-22 जून के बीच अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मेरठ में 0.2 मिमी बारिश हुई, जबकि अधिकतम-न्यूनतम तापमान क्रमश: 34.3 एवं 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

रविवार के सापेक्ष दिन-रात के तापमान में 0.3 एवं 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इससे दिन में तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम हुआ जबकि रात का सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक। मौसम विभाग के अनुसार मेरठ में जून महीने में सामान्य बारिश 81.9 मिमी है और अभी तक केवल 0.2 मिमी बारिश हुई है। सोमवार को मेरठ का एक्यूआई 70 दर्ज हुआ जो संतोषजनक श्रेणी में है। बारिश नहीं होने से सिंचाई का संकट, जल स्तर गिरा जून में अच्छी बारिश नहीं होने से भूमिगत जल स्तर में गिरावट हुई है। देहात क्षेत्र में ट्यूबवेल पर्याप्त पानी ने दे पा रहे हैं। इसका असर सिंचाई पर पड़ रहा है। वहीं, बारिश से ठीक पहले मेरठ मानूसन की बूंद-बूंद सहेजने को तैयार नहीं है। मेरठ में सात सौ से अधिक स्थानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग यूनिट लगी हैं। सीसीएसयू कैंपस में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की 50 यूनिट हैं। कई स्थानों पर इन यूनिट की सफाई नहीं की गई है। बीते वर्षों में मेरठ में बारिश की स्थिति मेरठ में जून महीने में 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश 27 जून 1870 को 167.6 मिमी हुई थी, जो अब तक का रिकॉर्ड है। जून में सर्वाधिक 411.2 मिमी बारिश 1993 में हुई। 2019 में मेरठ में 2.6, 2020 में 66.6, 2021 में 143, 2022 में 47.8, 2023 में 93.5 एवं 2024 में 71 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।