Shocking Case Woman Forces Brother-in-law to Marry Her Widowed Sister for Money धोखाधड़ी : महिला ने देवर की विधवा बहन से करा दी शादी, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsShocking Case Woman Forces Brother-in-law to Marry Her Widowed Sister for Money

धोखाधड़ी : महिला ने देवर की विधवा बहन से करा दी शादी

Meerut News - मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने पैसे के लिए अपने देवर का निकाह अपनी बड़ी विधवा बहन से करवा दिया। युवक ने विरोध किया तो उसे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी मिली। युवक ने एसएसपी से...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठThu, 17 April 2025 06:11 AM
share Share
Follow Us on
धोखाधड़ी : महिला ने देवर की विधवा बहन से करा दी शादी

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पैसे के लिए एक महिला ने धोखे से अपने देवर का निकाह अपनी बड़ी विधवा बहन से करा दिया। विरोध पर दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी मिल रही है। बुधवार को यह युवक एसएसपी से मिला और मदद की गुहार लगाई। पीड़ित युवक ने बताया कि वह पांच भाई हैं। माता-पिता की मौत के बाद 40-40 वर्ग गज जमीन हर भाई के हिस्से में आई। वह अपने हिस्से में रहता आ रहा है। 31 मार्च को ईद वाले दिन भाई व भाभी ने बताया कि उसके लिए फाजलपुर में एक लड़की देखी है, जिससे उसका निकाह होना है। उसने लड़की देखी और निकाह की हामी भर दी। उसी शाम निकाह तय हो गया। जब निकाह पढ़ा जाने लगा और मौलवी ने दुल्हन का नाम बोला तो वह हैरान रह गया। निकाहनामा पर लड़की की विधवा मां का नाम था, जो उससे 25 वर्ष बड़ी है। उसने विरोध किया तो सभी ने मारपीट की और दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी दे दी। युवक ने बताया कि उसके भाई व भाभी ने पांच लाख रुपये में यह रिश्ता तय किया था। वह उस पैसे से अपना घर बनाना चाहते हैं। उसने पंचायत के जरिए भी समस्या को उठाया लेकिन किसी ने मदद नहीं की। अब उसे पुलिस से न्याय की उम्मीद है। वह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराना चाहता है। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने एसएचओ ब्रह्मपुरी को समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।