स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
Meerut News - गंगानगर में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि भारत की सुरक्षा व्यवस्था इतनी मजबूत है कि पाकिस्तान के आक्रमण को विफल किया जा रहा है। उन्होंने देशवासियों से एकजुट रहने की अपील की। स्वामी ने छत्तीसगढ़...

गंगानगर। भारत की सुरक्षा व्यवस्था इतनी मजबूत है कि पाकिस्तान के आक्रमण को लगातार विफल किया जा रहा है। सरकार और सेना को जहां हमारी जरूरत होगी हम उनके साथ खड़े हैं। ये बातें शुक्रवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने डिफेंस कॉलोनी में कही। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद तीन दिनों के प्रवास पर डिफेंस कॉलोनी निवासी कारोबारी सुदीप अग्रवाल के आवास पर ठहरे थे। शुक्रवार सुबह जाने से पहले एक वीडियो जारी कर कहा कि भारत की सुरक्षा व्यवस्था इतनी मजबूत है कि पाकिस्तान के आक्रमण को नाकाम किया जा रहा है। उन्होंने आगामी दो महीनों में छत्तीसगढ़ में होने वाले दो धार्मिक अनुष्ठानों को निरस्त कर दिया है।
इस समय देश की जो परिस्थिति है ऐसे में सभी मतभेदों को भुलाकर एकजुटता के साथ खड़े होने की जरूरत है। कहा कि उन्होंने एनसीसी का प्रशिक्षण लिया हुआ है। सैन्य गतिविधियों का अनुमान है। देश की विजय के लिए धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। इसके बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद डिफेंस कॉलोनी से प्रवास खत्म कर वापस चले गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।