Student Violence at Shobhit University One Injured Accused Expelled बीबीए के छात्र पर धारदार हथियार से हमला, 12 टांके आए, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsStudent Violence at Shobhit University One Injured Accused Expelled

बीबीए के छात्र पर धारदार हथियार से हमला, 12 टांके आए

Meerut News - मोदीपुरम के शोभित विश्वविद्यालय में दो छात्रों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। बीबीए के छात्र नितेश कुमार पर एमबीए के छात्र अविनाश कुमार ने धारदार हथियार से हमला किया, जिससे नितेश गंभीर रूप से घायल हो गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठFri, 6 June 2025 05:26 AM
share Share
Follow Us on
बीबीए के छात्र पर धारदार हथियार से हमला, 12 टांके आए

मोदीपुरम। शोभित विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले दो छात्रों में खूनी संघर्ष हो गया। एक छात्र ने बीबीए में पढ़ने वाले छात्र पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके चेहरे पर 12 टांके आए हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं विश्वविद्यालय ने भी छात्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे निष्कासित कर दिया। बिहार निवासी नितेश कुमार शोभित विश्वविद्यालय में बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। नितेश विश्वविद्यालय के छात्रावास में ही रहता है। उसने पुलिस को बताया कि 29 मई की देर शाम वह कॉलेज परिसर से हाईवे की ओर जा रहा था।

चौकी के पास उसे बिहार निवासी अविनाश कुमार मिला। अविनाश शोभित विश्वविद्यालय में एमबीए प्रथम वर्ष का छात्र है। वह भी छात्रावास में रहता है। अविनाश कुमार ने नितेश से गाली गलौज की। विरोध पर अविनाश ने नितेश पर धारदार हथियार से कई वार किए, जिसमें नितेश गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गया। नितेश के चेहरे पर 12 टांके लगे। मामला की जानकारी लगने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कमेटी बनाकर जांच कराई, जिसमें अविनाश पर सभी आरोप सही पाए गए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपी छात्र को निष्कासित कर दिया। इंस्पेक्टर क्राइम सौरभ शुक्ला का कहना है कि नामजद केस दर्ज है। जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी। वर्जन दो छात्रों के बीच झगड़ा विश्वविद्यालय परिसर से बाहर चौकी के पास हुआ था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अनुशासनहीनता के प्रति जीरो टालरेंस नीति के अंतर्गत आरोपी छात्र को पहले निलंबित किया, फिर निष्कासित कर दिया। दोनों छात्रों के परिजनों को सूचना दी गई है। डा. अभिषेक डबास, मीडिया प्रभारी-शोभित विश्वविद्यालय

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।