हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत,परिवार में मचा कोहराम
Meerut News - मेरठ/दौराला। दिल्ली दून हाइवे पर शुक्रवार देरसायं दौराला भराला कट पर सडक किनारे खडी महिला

दिल्ली दून हाइवे पर शुक्रवार देरसायं दौराला भराला कट पर सडक किनारे खडी महिला को अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल.महिला को.पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए महिला के शव को मोर्चरी भेज दिया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार ने बताया कि हाइवे पर दौराला गांव के सामने सडक किनारे खडी दौराला निवासी 55 वर्षीय राजवीरी को अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला घायल हो गई,जबकि वाहन चालक फरार हो गया। घायल महिला को मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए मोदीपुरम के अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान घायल महिला की मौत हो गई। मृतक महिला मोदीपुरम स्थित एक नर्सिंग होम में काम करती थी। महिला के परिजनों को जानकारी देते हुए महिला के शव को मोर्चरी भिजवाया। मामले में अभी कोई तहरीर नही आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।