रविंद्र पार्षद पक्ष ने दी निगम कर्मियों के खिलाफ तहरीर
Meerut News - मेरठ में नगर निगम के डिपो में पार्षद रविंद्र और निगम कर्मियों के बीच मारपीट हुई। रविंद्र ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों ने उन्हें बंधक बनाकर पिटाई की, उनकी पिस्टल लूट ली और फायरिंग की। इस मामले में...

मेरठ। नगर निगम के डिपो में पार्षद और निगम कर्मियों के बीच मारपीट मामले में पार्षद रविंद्र की ओर से भी तहरीर दी गई है। इसमें निगम कर्मियों पर बंधक बनाकर मारपीट करने, पिस्टल लूटकर फायरिंग करने और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया गया है। रविंद्र पर हमले की वीडियो भी पुलिस को देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। दूसरी ओर, रविंद्र पार्षद के पक्ष में राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मंच की ओर से एसएसपी को ज्ञापन दिया गया है। आरोप लगाया गया कि रविंद्र को फंसाया गया है। शुक्रवार को रविंद्र के नाम से लिखी तहरीर लेकर उसके परिजन सिविल लाइन सीओ के पास पहुंचे। बताया कि वार्ड-18 में कचरा उठाने के लिए गाड़ी नहीं जाने पर रविंद्र पार्षद निगम डिपो गया था। डिपो के कर्मचारियों ने रविंद्र को बंधक बनाकर मारपीट की। उस पर लाठी डंडे और कुर्सी से हमला किया। रविंद्र की पिस्टल निगम कर्मचारियों ने लूट ली और इसी से फायरिंग की। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। बताया कि इस मामले में वीडियो भी है। राजन और राजेश समेत कुछ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। तहरीर पर जांच की जा रही है।
दूसरी ओर राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मंच के अध्यक्ष रवि प्रकाश और उनके साथ दर्जनों प्रधान एसएसपी से मिलने पहुंचे। आरोप लगाया कि रविंद्र पर हमला कर पिस्टल लूटी गई और फायर किए गए। रविंद्र गंभीर घायल है और उसका मुकदमा दर्ज कराया जाए। एसएसपी ने जांच का आश्वासन दिया है। इस दौरान विनोद जाटव, ऋषभ गौतम, रितिक सिन्हा, कुलदीप मसूरी, राहुल फफूंडा आदि कई मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।