Bride Fleeing with Lover After Marriage Police Intervene मायके से प्रेमी संग फरार विवाहिता दस दिन बाद बरामद, Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsBride Fleeing with Lover After Marriage Police Intervene

मायके से प्रेमी संग फरार विवाहिता दस दिन बाद बरामद

Mirzapur News - मड़िहान में एक दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। शादी के बाद, जब उसके ससुराल वाले उसे लेने आए, तो उसने अपने पिता के मना करने पर रात में भागने का फैसला किया। पुलिस ने दस दिन बाद दोनों को बरामद किया,...

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरTue, 17 June 2025 03:01 AM
share Share
Follow Us on
मायके से प्रेमी संग फरार विवाहिता दस दिन बाद बरामद

मड़िहान, हिन्दुस्तान संवाद । ससुराल से पहली विदाई के बाद मायके लौटी दुल्हन की पति के याद में लगी हाथ की मेंहदी अभी छूटी नहीं कि वह अपने प्रेमी संग फरार हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दस दिन बाद दोनों को बरामद कर लिया। वहीं पति ने पत्नी को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया है। सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपने पुत्र की शादी मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से 22 मई को हुई। 23 मई को पिता ने पुत्री को दुल्हन के रूप में विदा किया।

वह ससुराल चली गई। शादी के पांच दिन बाद रीति रिवाज के अनुसार लड़की पक्ष के लोग चौथी लेकर पुत्री के ससुराल पहुंचे। ससुराल से हसीं खुशी विदा कराकर पुत्री को पिता व भाई घर वापस ले आए। चार जून को ससुराल पक्ष बहू को लेने आने वाले थे, लेकिन लड़की के पिता ने मना करते हुए एक सप्ताह बाद विदाई की बात कही। उसी रात मायके से विवाहिता अपने प्रेमी संग फरार हो गई। लड़की के पिता ने पांच जून को मड़िहान थाना में तहरीर देकर पुत्री को भगाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरु की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दस दिन बाद प्रेमी व प्रेमिका को बरामद कर थाने ले आई। दोनों पक्षों में मामले को लेकर पंचायत चली, लेकिन ससुरालियों ने विवाहिता को घर ले जाने से इनकार कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। लड़की पक्ष के लोगों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।