Grand Ram Navami Procession Celebrated in Ahraura with Devotional Fervor जयश्रीराम के जयघोष के बीच गांवों में निकली गई शोभायात्रा, Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsGrand Ram Navami Procession Celebrated in Ahraura with Devotional Fervor

जयश्रीराम के जयघोष के बीच गांवों में निकली गई शोभायात्रा

Mirzapur News - श्री राम नवमी के अवसर पर अहरौरा में श्रीराधा कृष्ण मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में भगवान श्रीराम और भारत माता की झांकी मुख्य आकर्षण बनी। सैकड़ों भक्तों ने जय श्री राम के नारे लगाते...

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरMon, 7 April 2025 02:29 AM
share Share
Follow Us on
जयश्रीराम के जयघोष के बीच गांवों में निकली गई शोभायात्रा

अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। श्री राम नवमी के अवसर पर रविवार को नगर के श्रीराधा कृष्ण मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम व भारत माता की आकर्षक झांकी आकर्षण का केंद्र बना रहा। जयश्रीराम का जयघोष करते हुए चले रहे थे। केशरिया ध्वजा पताका लहराते हुए ढोल, नगाड़ा, डीजे की धुन पर उल्लासपूर्ण वातावरण में नृत्य करते हुए चल रहे थे। शाम छह बजे जय श्री राम के नारों से राधा कृष्ण मंदिर परिसर से निकली शोभा यात्रा में नगर के सैकड़ों युवा व विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, भाजपा के कार्यकर्ता मंदिर परिसर से निकली शोभा यात्रा नई बाजार, रोडवेज बस स्टेशन, चकिया रोड, से होकर हॉस्पिटल त्रिमुहानी से चौक बाजार, टीकरा खरंजा होते हुए पूरे नगर का भ्रमण करते हुए पुन:मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हुआ। शोभायात्रा में भाजपा नगर अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, कृष्ण कुमार तिवारी, राजकुमार, जय किशन सहित सैकड़ों श्रीराम भक्त शमिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।