Land Dispute Leads to Stabbing in Ranibari Village Police Register Case भूमि विवाद में चाकू से हमला, एक जख्मी, Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsLand Dispute Leads to Stabbing in Ranibari Village Police Register Case

भूमि विवाद में चाकू से हमला, एक जख्मी

Mirzapur News - लहंगपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज थाना क्षेत्र के रानीबारी गांव में शनिवार भूमि विवाद

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरSun, 1 June 2025 12:27 AM
share Share
Follow Us on
भूमि विवाद में चाकू से हमला, एक जख्मी

लहंगपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज थाना क्षेत्र के रानीबारी गांव में शनिवार भूमि विवाद को लेकर हुए मारपीट में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। लहंगपुर क्षेत्र के रानीबारी गांव में भूमि को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। शनिवार की सुबह एक पक्ष भूमि पर निर्माण करा रहे थे। उसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंच गए और निर्माण कार्य रोकने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए और मारपीट शुरु हो गई।

मारपीट के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के संजय कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में संजय जख्मी हो गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां उपचार के बाद हालत गंभीर देख उन्हें मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। उपचार के बाद संजय कुमार ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपी शीतल, बनवारी समेत चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जख्मी व्यक्ति का उपचार कराया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।