Mirzapur Commemorates BN Singh on Death Anniversary परिषद के संस्थापक सदस्य बीएन सिंह की पुण्य तिथि पर नमन, Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsMirzapur Commemorates BN Singh on Death Anniversary

परिषद के संस्थापक सदस्य बीएन सिंह की पुण्य तिथि पर नमन

Mirzapur News - मिर्जापुर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने रविवार को स्व. बीएन सिंह की पुण्यतिथि मनाई। कलेक्टरेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारियों ने उनके योगदान को याद किया और उन्हें संगठन का संरक्षक...

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरSun, 18 May 2025 12:55 PM
share Share
Follow Us on
परिषद के संस्थापक सदस्य बीएन सिंह की पुण्य तिथि पर नमन

मिर्जापुर,संवाददाता। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से परिषद के संस्थापक सदस्य स्व. बीएन सिंह की कर्मचारियों ने रविवार को पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर कलेक्टरेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य कर्मचारियों ने बीएन सिंह को याद करते हुए संगठन के प्रति दिए गए उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कर्मचारियों का संरक्षक बताया। इस दौरान संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत मिश्र, कलेक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष बृजेश सिंह, जिलामंत्री पूनम सिंह, ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलामंत्री राजाराम, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष पीयूष दुबे, लेखा संवर्ग के जिलाध्यक्ष रविन्द्र जायसवाल,एडीओसी यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष कर्नल अशोक सिंह,चकबंदी लेखपाल यूनियन के साथी सर्वेश कुमार मिश्र उपस्थित रहे।

संचालन जिलामंत्री राकेश तिवारी ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।