2027 में यूपी मजबूती के साथ कर रही वापसी -श्यामलाल पाल
Mirzapur News - सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि 2027 के चुनाव में सपा की वापसी पीडीए की मजबूती से होगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा होने का आरोप लगाया। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर...

मिर्जापुर, संवाददाता l सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा पीडीए की मजबूती से ही सपा की 2027 में दमदारी से वापसी हो रही है l संविधान बचाने के लिए साथ आने वाले दलों का स्वागत है l उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतंत्र और संविधान दोनों के लिए खतरा है l समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल बुधवार को पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आने वाले दलों का स्वागत है। हालांकि यह निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का है। पीडीए की मजबूती सत्ताधारी पार्टी भाजपा को अखर रही है।
क्योंकि पीडीए की मजबूती ही सपा की वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में वापसी होगी। इसके पूर्व हनुमानगंज, तिलठी, चील्ह, शास्त्री पुल, भरूहना एवं सपा कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में कार्यकर्ताओं व नेताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता बूथ वार पीडीए सम्मेलन करके लोगों को जागरूक कर रहे हैं। सामाजिक न्याय के राज की स्थापना एवं संविधान, आरक्षण की रक्षा के लिए हर कार्यकर्ता पीडीए समाज के बीच ‘संपर्क, संवाद और सहायता के जरिये और अधिक सौहार्दपूर्ण संबंध विकसित कर रहे हैं। पार्टी का यह अभियान वर्ष 2027 में होने वाले चुनाव तक अनवरत चलता रहेगा l पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि संविधान और न्यायपालिका की बात न मानने वाले देश को नहीं चला सकते। बूथ, जोन व सेक्टर प्रभारियों की बैठक को संबोधित करतें हुये कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो कार्यकर्ता अपने बूथ को जीतता है, वही सबसे बड़ा नेता होता है। आज पीडीए की आवाज गांव से निकलकर सड़क तक पहुंच चुकी है l इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, आशीष यादव, रामराज पटेल, मुन्नी यादव, सुरेन्द्र पटेल, दामोदर प्रसाद मौर्या, सुभाष पटेल, राज नारायन निराला, कीर्ति कोल, रामजी मौर्या, आदर्श यादव, कौशिक कनौजिया, जैन कुशवाहा, झल्लू यादव, श्याम अचल यादव, प्रिन्स राव, सोकिम अहमद आदि रहे l
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।