बरौंधा वार्ड से निकाली गई शानदार तिरंगा यात्रा
Mirzapur News - मिर्जापुर में भाजपा नगर पूर्वी मंडल ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया, जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल मुख्य अतिथि रहे। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में निर्दोष लोगों की हत्या के जवाब में भारतीय सेना के...
मिर्जापुर। भाजपा नगर पूर्वी मंडल की ओर से गुरुवार को बरौंधा वार्ड के सभासद संदीप तिवारी के संयोजन में शानदार तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष/पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल शामिल हुए। पूर्व नपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को 26 निर्दोष लोगों की धर्म पूछ कर किए गए निर्मम हत्या की जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना की ओर से चलाये ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य का तिरंगा यात्रा जश्न है। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी ठिकानों को नेश्त नाबूद कर दिया l देश का हर नागरिक बुलंद हौसलों के सफलता का जश्न मना रहा है।
इस दौरान विजय प्रजापति ,विनोद शंकर पांडेय, प्रीतम केसरवानी, वीरेंद्र तिवारी पूर्व सभासद, नागेश्वर तिवारी,राजेश कुमार जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, रामकुमार तिवारी, बाबूराम गुप्ता, शिवांशु सिंह, ओम प्रकाश मौर्य, अंकित धवन, सुनील मोदनवाल, अभिषक समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।