सड़क हादसे में सिंचाई कर्मी समेत दो की मौत, दो जख्मी
Mirzapur News - मिर्जापुर, संवाददाता। लालगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में शनिवार की रात हुए सड़क

मिर्जापुर, संवाददाता। लालगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में शनिवार की रात हुए सड़क हादसे में सिंचाई कर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गए। मृत सिंचाई कर्मी अपने साथी संग शादी समारोह से घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गोसांई तालाब मोहल्ला निवासी 58 वर्षीय खुर्शीद आलम सिंचाई विभाग में संविदा पर पंप आपरेटर थे। वह अपने विभाग के लिपिक सिंचाई कालोनी निवासी 55 वर्षीय रामआसरे के साथ शनिवार को लालगंज शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे।
जैसे ही बाइक से लालगंज के बरकछ गांव के पास पहुंचे। तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। वाहन की चपेट में आने से खुर्शीद व रामआसरे गंभीर रुप से जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को लालगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने खुर्शीद आलम को मृत घोषित कर दिया। रामआसरे का उपचार चल रहा है। दूसरी घटना में प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र के धराव नारा गांव निवासी 42 वर्षीय अखिलेश पांडेय गांव के 45 वर्षीय राजेश कुमार सिंह के साथ लालगंज रिश्तेदारी में गए थे। देर रात एक ही बाइक पर सवार होकर दोनों वापस घर लौट रहे थे। लालगंज के खजुरी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकरा गई। हादसे में जख्मी राजेश व अखिलेश को पुलिस ने लालगंज सीएचसी में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान राजेश की मौत हो गई। लालगंज थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि बीती रात अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हुई है। दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।