पति से अनबन के बाद पत्नी ने पिया जहरीला पदार्थ, गंभीर
Mirzapur News - राजगढ़ के एक गांव में एक महिला ने अपने पति से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ पी लिया। रात एक बजे परिवार ने उसे सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। महिला का...

राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद । थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला शुक्रवार की रात अपने पति से विवाद करने के बाद किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी होने पर रात लगभग एक बजे परिजन महिला को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने महिला को रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र के एक गांव का 35 वर्षीय युवक सूरत में रहकर काम करता है और उसकी पत्नी अपनी बेटी के साथ घर पर रहकर जीवन यापन करती है । तीन दिन पहले पति घर आया था।महिला को पड़ोसी युवक से बात करते देख पति नाराज हो गया l इसी को लेकर शुक्रवार की शाम पति-पत्नी में काफी विवाद हो गया।
विवाद इस कदर बढ़ा की पत्नी ने घर में रखा किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। रात लगभग 12 बजे महिला के मुंह से झाग निकलता देख उसकी लड़की रोने चिल्लाने लगी। लड़की का रोना धोना सुनकर पूरा परिवार इकट्ठा हो गया l आनन फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। आकस्मिक ड्यूटी पर तैनात डा. संतलाल ने बताया कि महिला की हालत गंभीर थी। जिसे बेहतर इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।