देवेंद्र वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सौरभ उप्र प्रभारी बने
Moradabad News - अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। ठाकुर अजय सिंह को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। ठाकुर सूर्यकांत सिंह चेयरमैन नियुक्त हुए हैं। ई. देवेंद्र सिसौदिया को...

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। ठाकुर अजय सिंह को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, इसके अलावा ठाकुर सूर्यकांत सिंह को चेयरमैन नियुक्त किया गया है। मुरादाबाद के हाथ भी बड़ी उपलब्धि लगी है। ई. देवेंद्र सिसौदिया को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा ठाकुर सौरभ सिंह को पुन: उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। ठाकुर अनूप सिंह को व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। वहीं महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कीर्ति सिंह को चुना गया। संयोजक डॉ. दीप सौरभ सिंह को नियुक्त किया गया।
ई. देवेंद्र सिसौदिया ने बताया कि दिल्ली में हुई इस बैठक में दो बसों से पदाधिकारी व कार्यकर्ता गए थे। नई कार्यकारिणी के मनोनयन से संगठनात्मक ढांचा और अधिक सशक्त होगा तथा सामाजिक एकता और राष्ट्रहित में नई दिशा व ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने संगठन की ओर से सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।