Bhanu Priya Saxena Becomes Health Officer Honored by Haryana CM भानुप्रिया बनी चिकित्सा अधिकारी, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsBhanu Priya Saxena Becomes Health Officer Honored by Haryana CM

भानुप्रिया बनी चिकित्सा अधिकारी

Moradabad News - भानुप्रिया सक्सेना, जो कि हरियाणा के पंचकूला की निवासी हैं, को स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादTue, 11 March 2025 10:03 PM
share Share
Follow Us on
भानुप्रिया बनी चिकित्सा अधिकारी

पसियापुरा पुरा पदार्थ की भानु प्रिया सक्सेना स्वास्थ्य अधिकारी बन गई हैं। हरियाणा के मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें समारोहपूर्वक सम्मानित कर नियुक्ति पत्र दिया। पसियापुरा पुरा पदार्थ निवासी डॉ. महेश चंद्र सक्सेना के पुत्र अभिषेक सक्सेना की पत्नी भानुप्रिया सक्सेना स्वास्थ्य अधिकारी बन गई है। पंचकूला में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की 705 महिलाओं समेत 1090 महिला चिकित्सा अधिकारियों को सम्मानित कर नियुक्ति पत्र दिए। भानुप्रिया को नियुक्ति पत्र मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल है। भानुप्रिया अपनी सफलता का श्रेय ससुर डॉक्टर महेश चंद्र सक्सेना के साथ संगीता रानी और पति अभिषेक सक्सेना को देती है। इस दौरान उनके परिवार के लोगों दयावती सक्सेना जगदीश कुमार सक्सेना और नवीन सक्सेना ने मिष्ठान वितरित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।