BJP Protests Against Akhilesh Yadav s Comparison to Dr B R Ambedkar in Moradabad अखिलेश की तुलना बाबा साहेब से करने पर प्रदर्शन, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsBJP Protests Against Akhilesh Yadav s Comparison to Dr B R Ambedkar in Moradabad

अखिलेश की तुलना बाबा साहेब से करने पर प्रदर्शन

Moradabad News - मुरादाबाद में भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने सपा मुखिया अखिलेश यादव की बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर से तुलना के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में कहा गया कि आंबेडकर के चित्र को आधा काटकर यादव का...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादWed, 30 April 2025 10:25 PM
share Share
Follow Us on
अखिलेश की तुलना बाबा साहेब से करने पर प्रदर्शन

मुरादाबाद। सपा मुखिया अखिलेश यादव की तुलना संविधान निर्माता बाबा साहेब डाक्टर भीमराव आंबेडकर से करने के विरोध में बुधवार को सिविल लाइंस स्थित अंबेडकर पार्क में भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य किशन लाल जाटव ने कहा कि संविधान रचयिता भारत रत्न बाबा साहेब डा.भीमराव आंबेडकर के चित्र को आधा काट कर और आधा चित्र सपा मुखिया अखिलेश यादव का साथ में जोड़ कर प्रदर्शित किया गया, जिसका हम सभी भाजपाई घोर विरोध करते हैं। समाजवादी पार्टी लगातार बाबा साहेब का अपमान करती रही है। महानगर महामंत्री दिनेश शीर्षवाल, महानगर मंत्री शशि किरण, मोनिका गौतम, दिनेश शीर्षवाल, शशि किरण, विनय राजोरिया,संजीव बाल्मीकि,,मिथुन शर्मा,सोमपाल सिंह प्रजापति,विशाल रस्तोगी, दिलीप दिवाकर,मोनिका गौतम, संजीव चौधरी बाल्मिकी,नीरज कुमार,क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी निमित जयसवाल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।