Driver Arrested for Rape of Exporter s Daughter in Civil Lines निर्यातक की बेटी से छेड़छाड़ करने वाला चालक गिरफ्तार, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsDriver Arrested for Rape of Exporter s Daughter in Civil Lines

निर्यातक की बेटी से छेड़छाड़ करने वाला चालक गिरफ्तार

Moradabad News - सिविल लाइंस क्षेत्र में एक निर्यातक की 15 वर्षीय बेटी के साथ उनके चालक द्वारा दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के बाद दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई। आरोपी चालक शहजाद को गिरफ्तार कर लिया गया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादFri, 16 May 2025 10:22 PM
share Share
Follow Us on
निर्यातक की बेटी से छेड़छाड़ करने वाला चालक गिरफ्तार

सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी निर्यातक की बेटी के साथ उनके चालक ने दुष्कर्म भी किया था। पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ाई है। गुरुवार को सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी चालक शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है। शहर निवासी निर्यातक ने बीते 11 मई को मुगलपुरा के बरवालान निवासी चालक शहजाद के खिलाफ छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। दर्ज रिपोर्ट में निर्यातक ने बताया था कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 10वीं कक्षा की छात्रा है। बीते 11 मई की सुबह सवा 11 बजे चालक उसे ट्यूशन छोड़ने लगा गया था। दोपहर करीब एक बजे छात्रा को चालक ट्यूशन से लेकर शहर में निर्यातक की बहन के घर छोड़ने जा रहा था।

वहां बहन के घर के बेसमेंट में आरोपी ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता की। बाद में दूसरे रास्ते से ऊपरी मंजिल पर ले जाकर छोड़ा और भाग गया। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि पीड़िता छात्रा के बयान लिए गए तो उसने कुछ और बातें भी बताई। जिसके आधार पर मुकदमें में दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई दी गई। शुक्रवार को पुलिस टीम ने आरोपी चालक शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।