मनोरंजन का हब बनेगा कंपनी बाग, हवा में देखेंगे मूवी
Moradabad News - कंपनी बाग अब मनोरंजन का केंद्र बनने जा रहा है, जहां लोग यूपी के पहले होलोग्राफिक प्रोजेक्टर से हवा में फिल्में देख सकेंगे। नगर आयुक्त और मेयर की उपस्थिति में इसका सफल ट्रायल हुआ। यह प्रोजेक्टर 40 फीट...

कंपनी बाग मनोरंजन का हब बनने जा रहा है। महानगर के लोग यूपी के इकलौते होलोग्राफिक प्रोजेक्टर के जरिए हवा में फिल्म का लुत्फ उठा सकेंगे। रविवार को नगर आयुक्त व मेयर की मौजूदगी में इसका ट्रायल भी सफल रहा। मौजूद निगम अधिकारी से लेकर अन्य लोग भी हवा में फिल्म देखकर रोमांचित हो गए। होलोग्राफिक प्रोजेक्टर के जरिए 40 फीट चौड़ी और 90 फीट लंबी स्क्रीन पर फिल्म देख सकेंगे। इसके लिए कंपनी बाग के एक हिस्से में काले रंग की जाली लगाई गई है। यह रात में दिखाई नहीं देगी। इसी जाली पर प्रोजेक्टर की किरणें डाली जाएंगे। जिसके बाद ऐसा लगेगा जैसे फिल्में हवा में चल रही हों।
नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के अनुसार इस होलोग्राफिक प्रोजेक्टर को आरके इंटरप्राइजेज कंपनी के द्वारा बनाया गया है। इसी कंपनी ने यह प्रोजेक्टर तुर्की में लगाया था। अब मुरादाबाद में भी लोगों को रोमांच से भरा यह अनोखा पल देखने का मौका मिलेगा। बताया कि यह प्रदेश का पहला होलोग्राफिक प्रोजेक्टर है और जल्द ही इसे शहरवासियों के हवाले कर दिया जाएगा। इस तकनीक से मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक और देशभक्ति का संदेश भी लोगों तक पहुंचेगा। मनोरंजन के लिए अलग-अलग थीम की चलाई जाएंगी फिल्में इस प्रोजेक्टर पर अलग-अलग थीम पर आधारित फिल्में चलाई जाएंगी। इनमें भाईचारा, सामाजिक गतिविधियां, शहर के प्रमुख स्थलों की जानकारी, देश भक्ति फिल्में और अन्य कई तरह की थीम्स शामिल होंगी। नगर निगम इन फिल्मों के लिए थीम्स का चयन शासन के माध्यम से करेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।