आज के दौर में किसी से कम नहीं हैं महिलाएं : भूपेंद्र
Moradabad News - अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा कार्यालय में महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने महिलाओं के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाएं...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बुद्धिविहार स्थित भाजपा कार्यालय पर महिलाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। वह प्रत्येक क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाों को पूरा सम्मान मिला है। मौजूद सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को हर क्षेत्र में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। दोनों नेताओं ने महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान नगर विधायक रितेश गुप्ता, अल्पना रितेश गुप्ता, कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह, एमएलसी डॉक्टर जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी गोपाल अंजान, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, परमेश्वर लाल सैनी, जिला सहकारी अध्यक्ष चौधरी विजय भान सिंह, प्रिया अग्रवाल, डाक्टर विशेष गुप्ता, पूर्व सांसद वीर सिंह, राजन बिश्नोई एवं कमल गुलाटी, चंद्रपाल सैनी, कमल प्रजापति, हर ज्ञान सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी निमित्त जायसवाल, राहुल शेट्टी, दिनेश शीर्षवाल, अरुण पंडित, विजया लक्ष्मी पंडित, आदेश चौधरी, सिंपल चौहान, पूजा राघव, सुनीता चौधरी, सुनीता रानी, अमन ठाकुर, आदित्य संख्याधर आदि रहे।
सीओ सिटी सुनीता दहिया समेत कई महिलाएं सम्मानित
मुरादाबाद। महिला दिवस पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शानदार कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया। इसमें सीओ सिटी सुनीता दहिया, शिखा गुप्ता, डॉक्टर बबीता गुप्ता, डॉक्टर नीतू रस्तोगी, सीमा रानी, सोनी कोठीवाल, रितु नारंग, अर्चना सिंह, गरिमा सिंह, बीना सिंह, गार्गी चौहान, आंचल चौधरी, सर्वेश देवी, आस्था राजवंशी, वर्षा गर्ग आदि रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।