Murder Threat Following Rape Teenager s Complaint Against Brother-in-law in Moradabad बहन के देवर ने शादी का झांसा देकर किया किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsMurder Threat Following Rape Teenager s Complaint Against Brother-in-law in Moradabad

बहन के देवर ने शादी का झांसा देकर किया किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज

Moradabad News - मुरादाबाद में एक किशोरी ने अपने बहन के देवर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जब किशोरी ने आरोपी से शादी के लिए कहा, तो उसने इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादFri, 25 April 2025 06:59 PM
share Share
Follow Us on
बहन के देवर ने शादी का झांसा देकर किया किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज

मुरादाबाद। बहन के देवर ने शादी का झांसा देकर कटघर क्षेत्र निवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि पीड़िता के बालिग होने पर उसने शादी करने से मना कर जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। कटघर थाना के पीतलनगरी चौकी क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी छह साल पहले मछरिया गांव निवासी युवक से हुई थी। पीड़िता के अनुसार उस समय वह नाबालिग थी। पीड़िता के अनुसार शादी के बाद से रिश्तेदारी होने के कारण बहन के देवर का उसके घर काफी जानाजाना शुरू हो गया। एक दिन पीड़िता के परिवार वाले किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे। आरोप है कि उसी दौरान आरोपी युवक उसके घर आ गया। उसने पीड़िता को झांसे में लेकर शादी का वादा किया। बाद में आरोपी ने पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बीते दिनों आरोपी से कहा कि वह बालिग हो गई है जल्दी शादी कर लो। इस पर आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। एसएचओ कटघर संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।