Ninth Day of Shri Ram Katha Celebrated with Holi Tales by Brij Bharti कथा में सुनाया बृज की होली का प्रसंग, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsNinth Day of Shri Ram Katha Celebrated with Holi Tales by Brij Bharti

कथा में सुनाया बृज की होली का प्रसंग

Moradabad News - ग्राम बहापुर बंदे वाली मंडैयो में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा का सप्तम दिवस मनाया गया। कथा वाचिका बृज भारती ने होली के पर्व के बारे में बताया और भगवान श्रीकृष्ण की जीवनी एवं उनकी बाल्य लीलाओं का...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादMon, 9 June 2025 09:25 PM
share Share
Follow Us on
कथा में सुनाया बृज की होली का प्रसंग

क्षेत्र के ग्राम बहापुर बंदे वाली मंडैयो में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा का सोमवार को सप्तम दिवस रहा। सप्तम दिवस पर श्रीधाम वृंदावन से आई हुई कथा वाचिका बृज भारती ने बृज में खेली जाने वाली होली का प्रसंग सुनाया। बृज भारती ने बताया कि होली के पर्व को मनाने के लिए बृज में कई माह पहले से तैयारी आरंभ हो जाती हैं। सभी बृजवासी धर्मानुसार श्रद्धा के साथ प्राकृतिक रंगों एवं अबीर गुलाल के साथ होली के पर्व को मानते हैं। इसके साथ ही कथा वाचिका ने होली के पर्व से संबंधित भगवान श्रीकृष्ण की जीवनी के साथ-साथ उनकी बाल्य काल की लीलाओं का भी वर्णन किया।

भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन सुनकर यहां उपस्थित सभी महिला पुरुष श्रद्धालु भक्तिमय हो गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।