परमात्मा के दर्शन करने से ही आती जीवन की वास्तविकता समझ:माता सुदीक्षा
Moradabad News - बुधवार को जयनगर के ग्राम जटपुरा महावतपुर में निरंकारी सत्संग का आयोजन हुआ। महात्मा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि परमात्मा हर जगह है और उसके दर्शन केवल सद्गुरु के माध्यम से संभव हैं। भक्ति का महत्व भी...

बुधवार को क्षेत्र के संत निरंकारी मिशन की ब्रांच जयनगर के ग्राम जटपुरा महावतपुर में हुए निरंकारी सत्संग में ब्रांच ताजपुर के मुखी महात्मा सुरेंद्र सिंह ने अपने विचारों में कहा कि प्रभु सब जगह मौजूद है। ऐसा सब लोग कहते भी हैं और जानते भी हैं, परंतु फिर भी कहते हैं कि ऊपर वाला जो भी करता है ठीक करता है। परमात्मा केवल ऊपर वाला ही नहीं है नीचे वाला भी है, परमात्मा तो कण-कण में है, जानने योग्य है और जाना जा सकता है। भगवान को तभी जाना जा सकता है जब किसी जानने वाले सद्गुरु के पास पहुंचा जाए। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ऐसे परमात्मा के दर्शन कराते हैं। वास्तव में भक्ति की शुरुआत तो परमात्मा के दर्शन के उपरांत ही होती है। ठीक इसी तरह से जैसे गृहस्थ जीवन की शुरुआत तो पति के जीवन में आने के बाद ही होती है। बिना भक्ति के जीवन को बेकार बताया गया है और भक्ति केवल मनुष्य ही कर सकता है। ठीक इसी तरह से परमात्मा का दर्शन केवल मनुष्य के जीवन में ही आया है तथा इसके अतिरिक्त किसी योनि का प्राणी परमात्मा के दर्शन नहीं कर सकता। परमात्मा के दर्शन करते ही जीवन की वास्तविकता समझ में आती है। उससे पहले तो व्यक्ति संसार की देखा देखी ही सारे काम करता है। कार्यक्रम में नरेश सिंह मुखी, सुभाष, नरेंद्र , रिंकू , जयसिंह , योगेंद्र सिंह, राम अवतार सिंह, उमेश देवी, सावित्री जी, पूनम देवी, कमला देवी आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।