Road Safety Mission Meeting Held in Kanth with Village Heads and Police ग्राम प्रधानों को यातायात के प्रति किया जागरूक , Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsRoad Safety Mission Meeting Held in Kanth with Village Heads and Police

ग्राम प्रधानों को यातायात के प्रति किया जागरूक

Moradabad News - शनिवार को थाना कांठ में शासन और पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे रोड सेफ्टी मिशन के तहत ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने सभी को यातायात की शपथ दिलाई और नियमों के प्रति...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSat, 17 May 2025 09:40 PM
share Share
Follow Us on
ग्राम प्रधानों को यातायात के प्रति किया जागरूक

शासन और पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे रोड सेफ्टी मिशन के तहत थाना कांठ में शनिवार को क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिशन रोड सेफ्टी यातायात के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ विवेक शर्मा ने ग्राम प्रधानों और पुलिस कर्मियों को यातायात की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति दुपहिया वाहन पर बिना हेलमेट लगाए न चले। नंबर प्लेट आरसी, ड्राइवरी लाइसेंस सभी दस्तावेज पूरे होने चाहिए और शराब पीकर नशे की हालत में वाहन ना चलाएं। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में बहुत लोगों की जान चली जाती है। शासन और पुलिस विभाग द्वारा यातायात के नियमों के बारे में लगातार जागरूक किया जाता है और वाहनों के चालान भी किए जाते हैं परंतु इसके बावजूद भी लगातार दुर्घटनाओं में मौत होना गंभीर विषय है।

सभी ग्राम प्रधान अपने गांव में जाकर भी लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक करें और नशे की हालत में कोई भी वहन ना चलाए, इसके लिए भी लोगों को बताएं। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष कांठ इकबाल आलम, ग्राम प्रधान सचिन चौधरी, फहीम उर्फ लालू, कमल सिंह, राजवीर सिंह सैनी, राकेश प्रजापति, बाल किशन सिंह सहित कई ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अन्य जागरूक लोग एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। फोटो कांठ 1 यातायात के प्रति नगर व क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों को जागरूक करते प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा। ---------- उप गन्ना आयुक्त ने किया गन्ना सर्वे का निरीक्षण कांठ। क्षेत्र में गन्ना सर्वे का कार्यक्रम संयुक्त रूप से किया जा रहा है इसमें शुगर मिल व समिति के अधिकारी और कर्मी हैं, निरीक्षण कर निर्देश दिए। संयुक्त रूप से सहकारी गन्ना समिति कांठ, गन्ना शुगर मिल गन्ना विकास परिषद अगवानपुर व सहकारी समिति के अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र में गन्ना सर्वे का कार्य चल रहा है जिसमें मुरादाबाद से आए उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह द्वारा ग्राम फूलपुर और मुख्तयारपुर नवादा में गन्ना सर्वे का निरीक्षण किया। उप गन्ना आयुक्त ने निर्देश दिए कि ग्राम फूलपुर में गन्ना सर्वे के समय कृषकों को गन्ना सर्वे स्लिप दी जाएगी। अगवानपुर के जेस्ट गन्ना विकास निरीक्षक शीराज मलिक ने बताया कि जिन किसानों के गन्ने का सर्वे हो गया है उनको सर्वे की स्लिप दी जाएगी। यदि किसी किसान को गन्ने की स्लिप नहीं मिलती है तो वह समिति कार्यालय में जाकर बता सकता है। उन्होंने बताया कि पारदर्शिता के साथ सभी किसानों का सर्वे होना चाहिए। सहकारी गन्ना समिति कांठ के सचिव खेत सिंह ने बताया कि दोनों गांव में सर्वे के उपरांत किसानों को बताया गया कि जिन किसानों के सर्वे हुए हैं यदि उसमें किसानों को किसी प्रकार की शिकायत हो तो वह समिति कार्यालय में आकर उसका निवारण करा सकते हैं। इस मौके पर उप गन्ना आयुक्त, ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक शीराज मलिक, सहकारी गन्ना समिति के सचिव खेत सिंह काफी संख्या में अन्य कर्मचारीगण व किसान उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।