Samajwadi Party Organizes PDA Meeting in Agwanpur Criticizes BJP Government पीडीए पंचायत में पार्टी की नीतियां बताकर लोगों को किया जागरूक , Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsSamajwadi Party Organizes PDA Meeting in Agwanpur Criticizes BJP Government

पीडीए पंचायत में पार्टी की नीतियां बताकर लोगों को किया जागरूक

Moradabad News - समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को नगर पंचायत अगवानपुर में पीडीए की पंचायत का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादThu, 27 Feb 2025 08:53 PM
share Share
Follow Us on
पीडीए पंचायत में पार्टी की नीतियां बताकर लोगों को किया जागरूक

फोटो कांठ 5 ,गुरुवार को नगर पंचायत अगवानपुर में पीडीए की पंचायत मैं मौजूद सपा कार्यकर्ता। समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत अगवानपुर में पीडीए की पंचायत का आयोजन कर पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाया। पार्टी के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और महिलाओ का उत्पीड़न हो रहा है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता परेशान है। सरकार जाति धर्म की राजनीति कर जनता को गुमराह कर रही है, मंहगाई, बेरोजगारी,और भष्टाचार चरम पर है। 2027 में मौजूदा सरकार को उखाड फेंकने का काम करें। इस अवसर पर अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फुरकान अली, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग विक्रम सिंह यादव, सपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप कुमार यादव, नगर अध्यक्ष साहिद अली,बब्बू ठेकेदार, मुस्तकीम मलिक मशकूर अहमद, शहजाद,फकरे आलम,माजिद अली,डॉ. मुजीब खां, मोहम्मद आलम आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।