Shri Mehndipur Balaji Service Committee Celebrates Balaji Jayanti with Grand Procession शोभायात्रा की झांकियों ने किया आकर्षित, गूंजते रहे जयकारे, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsShri Mehndipur Balaji Service Committee Celebrates Balaji Jayanti with Grand Procession

शोभायात्रा की झांकियों ने किया आकर्षित, गूंजते रहे जयकारे

Moradabad News - श्री मेहंदीपुर बालाजी सेवा समिति ने श्री बालाजी जन्मोत्सव की शुरुआत कलश यात्रा से की। इसमें 108 महिलाएं कलश लेकर शामिल हुईं। शोभायात्रा में भगवान गणेश, राम, दुर्गा माता सहित 41 झांकियां थीं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSat, 12 April 2025 06:14 PM
share Share
Follow Us on
शोभायात्रा की झांकियों ने किया आकर्षित, गूंजते रहे जयकारे

श्री मेहंदीपुर बालाजी सेवा समिति का श्री बालाजी जन्मोत्सव कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। इसमें सायं शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल झांकियों ने सभी को आकर्षित किया। काली के अखाड़े के कलाकारों के करतबों ने अचंभित कर दिया। रास्ते भर लोग पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। समिति ने सुबह ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर से कलशयात्रा निकाली। इसमें 108 पीतंबर वस्त्रधारी महिलाएं सिर पर कलश लिए चलती रहीं। यह रास्ते में डीजे संग बहते भक्ति संगीत की बयार विभिन्न क्षेत्रों में प्रवाहित करती हुई सम्राट अशोक नगर पहुंची जहां कलश स्थापित किए गए। नेतृत्व महंत महामंडलेश्वर संजय नंद गिरि महाराज ने किया। कलश यात्रा में अनीता अग्रवाल, गीता शर्मा, आराधना अग्रवाल, प्रिया गुप्ता, सुनीता, पूजा आदि महिलाएं शामिल रहीं। समिति के तत्वावधान में बुद्धि विहार स्थित भगवान परशुराम चौक से शोभायात्रा निकाली गई। नेतृत्व कर रहे स्वामी बालकानंद गिरि महाराज और महामंडलेश्वर ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। भगवान गणेश की झांकी के अगुवाई में शोभायात्रा आगे बढ़ी तो बालाजी का जयघोष होने लगा। इसमें भगवान राम, दुर्गा माता, शेरांवाली माता, काली का अखाड़ा, खाटू श्याम, केदारनाथ का मंदिर आदि सहित यात्रा में शामिल 41 झांकियां आकर्षित करती रहीं। बैंड से बहती भक्ति संगीत पर श्रद्धालु झूमते रहे। रास्ते में श्रद्धालु पुष्प वर्षा कर स्वागत करते रहे। शोभायात्रा बुद्धि विहार, धर्म कांटा, चौधरी चरण सिंह चौक, मंडी समिति, प्रकाश नगर चौराहा, मानसरोवर कालोनी होते हुए सम्राट अशोक नगर स्थित महाकालेश्वर बालाजी धाम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भूपेंद्र सिंह, नगर विधायक रितेश गुप्ता, जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान, मेयर विनोद अग्रवाल, अल्पना रितेश गुप्ता, प्रिया अग्रवाल, विशेष गुप्ता, शैलेंद्र प्रकाश गुप्ता, हरिओम गुप्ता, संजीव अग्रवाल, डॉ. डीएस चौहान, मनु अग्रवाल, राजीव गुप्ता, मंयक अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, आराधना अग्रवाल, कविता अग्रवाल, प्रिया गुप्ता, छवि गुप्ता, नीता गुप्ता, राखी, मेघना, गीता, पूजा आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।