कर्नल सोफिया पर टिप्पणी पर महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
Moradabad News - महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में कार्यकत्रियों ने प्रधानमंत्री से मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करने की मांग की है। मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक...

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस ईस्ट के निर्देश पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष जेहरा बी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकत्रियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री से मध्य प्रदेश के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की, जिन्होंने करनाल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष जेहरा बी ने कार्यत्रियों के साथ बुधवार को अब्दुल्लापुर लेदा स्थित अपने कार्यालय जेहरा किसान सेवा केंद्र पर प्रदर्शन करते हुए कहा कि देश के लिए जान की बाजी लगाने वाली भारत देश की मुस्लिम बेटी जिसने पाकिस्तान को घुटने टिकाए, कर्नल सोफिया कुरैशी, जिनके निर्देशन में ऑपरेशन सिंदूर को कामयाब किया गया।
मध्य प्रदेश के भाजपा के मंत्री विजय शाह ने ऐसी टिप्पणी की है, उसका जबरदस्त विरोध किया जाता है और ऐसे मंत्री को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। प्रधानमंत्री से अपील की जाती है कि ऐसे नेता को जो हिंदू- मुस्लिम की बात करता है तुरंत बर्खास्त करना चाहिए। महिला कांग्रेस कार्यकत्रियां सोफिया शबाना खदीजा सदफ़ नाजिया विनीता कविता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।