Mukhtar shooter Anuj Kanaujia killed in police encounter gangster wife is also in jail she used to handle illegal work एनकाउंटर में ढेर मुख्तार के शूटर अनुज की पत्नी भी गैंगस्टर, इनकी शादी की कहानी भी फिल्मों जैसी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Mukhtar shooter Anuj Kanaujia killed in police encounter gangster wife is also in jail she used to handle illegal work

एनकाउंटर में ढेर मुख्तार के शूटर अनुज की पत्नी भी गैंगस्टर, इनकी शादी की कहानी भी फिल्मों जैसी

  • iपुलिस एनकाउंटर में ढेर मुख्तार के शूटर अनुज कनौजिया की गैंगस्टर पत्नी भी गैंगस्टर है। शादी के बाद रीना पति अनुज के अवैध धंधों को संभालती है। पत्नी रीना भी जेल जा चुकी है। इनकी शादी की कहानी भी फिल्मों जैसी है।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानSun, 30 March 2025 06:39 AM
share Share
Follow Us on
एनकाउंटर में ढेर मुख्तार के शूटर अनुज की पत्नी भी गैंगस्टर, इनकी शादी की कहानी भी फिल्मों जैसी

जमशेदपुर में शनिवार की देर रात मुठभेड़ में मारा गया शूटर अनुज कनौजिया, मुख्तार अंसारी गिरोह के लिए नए युवाओं को जोड़ने का काम करता था। उसकी पत्नी रीना राय भी गैगस्टर है। रीना को 5 मार्च 2023 को यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस ने जमशेदपुर के बारीगोड़ा से गिरफ्तार किया था। वह जेल जा चुकी है। शादी के बाद रीना पति अनुज के अवैध धंधों को संभाला।

अनुज की शादी की कहानी भी फिल्मों जैसी है। दुल्लालपुरवा की एक लड़की रीना राय किसी तरह अनुज से मिली थी। कोई लड़का रीना को परेशान कर रहा था। उससे छुटकारा पाने के लिए रीना ने मदद मांगी। अनुज ने लड़के को फोन कर समझाया, लेकिन वह नहीं माना। अनुज ने उसे सुधरने के लिए 15 दिन का वक्त भी दिया। लड़का फिर भी नहीं माना, तो उसकी दुकान पर जाकर गोली मार दी। इसके बाद रीना अनुज को पसंद करने लगी। दूसरे समाज की होने के बाद भी परिवारवालों की मर्जी के बिना उसने अनुज से शादी कर ली। दोनों की शादी पुलिस की कस्टडी में ही हुई। अनुज के जेल जाने के बाद रीना ही उसका काम देख रही थी। मार्च 2023 में रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने रीना को झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया था।

दो दिन पूर्व अनुज की पत्नी आई थी ससुराल

गैंगस्टर अनुज कन्नौजिया की पत्नी रीना राय दो दिन पूर्व ही अपने ससुराल बहलोलपुर आई थी। बताते हैं कि वह दो दिनों तक रुकी थी। इसे लेकर पुलिस भी सक्रिय हो गई थी। चिरैयाकोट के बहलोलपुर में अनुज का घर है। उसने रीना राय से शादी की थीं। दो बच्चे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक अयोध्या में दर्शन पूजन कर दो दिन पूर्व रीना अपने ससुराल आकर रुकी थी।

भाई की हत्या के बाद बन गया अपराधी

मुख्तार के शार्प शूटर अनुज पर गाजीपुर में भी तीन केस दर्ज थे। उसके पिता हनुमान कन्नौजिया सरकारी स्कूल में टीचर थे। अनुज तीन भाइयों विनोद, मनोज में सबसे छोटा था। 2006 पट्टीदारों से झगड़ा हुआ था। झगड़ा होने पर वे मनोज के पीछे पड़ गए। एक दिन मनोज को बहुत पीटा और अधमरी हालत में खेत में फेंक गए। मनोज ने बदला लेने के लिए विरोधी परिवार के एक व्यक्ति का मर्डर कर दिया और भाग गया। कुछ साल फरार रहा। पुलिस ने मनोज को पकड़ लिया और एनकाउंटर कर दिया। मनोज के एनकाउंटर के बाद विरोधी अनुज के पीछे पड़ गए। अनुज ने शरद सिंह की हत्या कर दी और फरार हो गया। तब वह सिर्फ 17 साल का था।

ये भी पढ़ें:अनुज कनौजिया दोनों हाथों से करता था फायरिंग, मुख्तार के शूटर का ऐसा था आतंक

यूपी से वह भागकर वर्ष 2023 में जमशेदपुर आया था और यहीं एक मकान लेकर रहने लगा था। साथ पत्नी भी बच्चों संग रह रही थी। रीना के पकड़े जाने के बाद उसने जमशेदपुर छोड़ दिया था। फिर वह वर्ष 2024 के जुलाई महीने में आकर पहले गदड़ा उसके बाद गोविंदपुर में रहने लगा था।

टाटा मोटर्सकर्मी भी पकड़ा गया था: उस वक्त छापेमारी में रीना के साथ शिवरतन रजक भी पकड़ा गया था। शिवरतन टाटा मोटर्स का बाईसिक्स कर्मचारी है, जो रीना के दूर के रिश्ते का भाई है। शिवरतन के जरिए ही उसने बारीगोड़ा में पनाह ली थी।

ये भी पढ़ें:मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर अनुज कन्नौजिया एनकाउंटर में ढेर, DSP को भी लगी गोली