BIT College Hosts Assembly-Panchayat Representatives Conference Somendra Tomar Emphasizes Women s Empowerment अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण के लिए अविस्मरणीय रहेंगी : सोमेन्द्र तोमर , Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsBIT College Hosts Assembly-Panchayat Representatives Conference Somendra Tomar Emphasizes Women s Empowerment

अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण के लिए अविस्मरणीय रहेंगी : सोमेन्द्र तोमर

Muzaffar-nagar News - अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण के लिए अविस्मरणीय रहेंगी : सोमेन्द्र तोमर

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरMon, 26 May 2025 07:28 PM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण के लिए अविस्मरणीय रहेंगी : सोमेन्द्र तोमर

बीआईटी कॉलेज में विधानसभा- पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि रानी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण के लिए अनन्तकाल तक अविस्मरणीय रहेंगी। मीरापुर विधानसभा के बीआईटी कॉलेज मे आयोजित विधानसभा- पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में प्रभारी मंत्री व राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर व एमएलसी वन्दना वर्मा ने पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर जी चित्र पर माल्यापर्ण कर व दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया इस दौरान प्रभारी मंत्री व राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर ने रानी अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन वृत्त पर विचार साझा किए। कार्यक्रम संयोजक एमएलसी वंदना वर्मा रही इस अवसर पर सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह, कार्यक्रम सहसयोजक अमित राठी, जिला पंचायत सदस्य जोगेंद्र सिंह, अभिषेक चौधरी, मंडल अध्यक्ष अनुराज चौधरी, सचिन ठाकुर, अरुण पाल, संजय कोरी, सुबोध सैनी, अंचित मित्तल,नजर सिंह गुर्जर आदि उपस्थित रहे ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।