भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली
Muzaffar-nagar News - भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोनू मलिक के नेतृत्व में बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। यह रैली योगपुरा मंदिर से शुरू होकर विभिन्न गांवों से होते हुए...

प्रदेश सरकार के आठ वर्ष की उपलब्धियां का उत्सव अभियान को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोनू मलिक के सौजन्य से बाइक रैली निकाली गई। भाजपा के सेंकडों कार्यकर्ता पार्टी के झंडे लेकर बाइक रैली में शामिल हुए। रैली में पूर्व विधायक उमेश मलिक, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन ठा. रामनाथ सिंह, भाजपा युवा मोर्चा पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष सुखविंदर सोम, जिला अध्यक्ष कार्तिक काकरान व पूर्व चेयरमैन परमेश सैनी आदि शामिल रहे। बाइक रैली कस्बे के योगपुरा मंदिर से शुरू होकर गांव भसाना, मदीनपुर, शाहडब्बर व उमरपुर पहुंची। जहां डा. अम्बेडकर की प्रतिमा पर मालार्पण की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।