Conference Held in Purkaji by Indian Backward Class Struggle Front to Empower Marginalized Communities अति पिछड़ा वर्ग को जागरूक एवं एकजुट किया जा रहा है: मोहन प्रजापति, Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsConference Held in Purkaji by Indian Backward Class Struggle Front to Empower Marginalized Communities

अति पिछड़ा वर्ग को जागरूक एवं एकजुट किया जा रहा है: मोहन प्रजापति

Muzaffar-nagar News - फोटो 105 पुरकाजी। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा द्वारा पुरकाजी में ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोर्चे के राष

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरSun, 18 May 2025 11:46 PM
share Share
Follow Us on
अति पिछड़ा वर्ग को जागरूक एवं एकजुट किया जा रहा है: मोहन प्रजापति

भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा द्वारा पुरकाजी में ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन प्रजापति कहा कि पिछड़ा मोर्चे के द्वारा अति पिछड़ा वर्ग को एकजुट और जागरूक किया जा रहा है। संगठन की बदौलत हजारों लोगों को न्याय मिला है। उन्होंने कहा है कि जल्दी मोर्चे द्वारा जनपद में सदस्यता अभियान चलाकर 25 हजार नए सदस्य बनाए जाएंगे। इसमें पुरकाजी में भी 5000 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे संगठन और अधिक मजबूत होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश प्रजापति, संचालन प्रदेश प्रभारी रामपाल सिंह पाल ने किया।

इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रजवीर धीमान, डा. राजवीर प्रजापति, सुशील प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, सौरव पाल, मोहित पाल, सोनू कश्यप, सोनू प्रजापति, राजेश धीमान, शिवकुमार मांडला, सोनू प्रजापति, अंकित कश्यप, सोनू कश्यप, सुंदर लाल प्रजापति आिद मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।