बाल कृष्ण की पावन लीलाओं का वर्णन किया
Muzaffar-nagar News - खतौली में चल रही श्री मद भागवत कथा के पंचम दिवस पर कथा व्यास पंडित गंगोत्री तिवार ने बाल कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान प्रेम में नाचते हैं और गोपियों के प्रेम के प्रति समर्पित...

खतौली। आवास विकास कालोनी खतौली में चल रही श्री मद भागवत कथा के पंचम दिवस में कथा व्यास ने बाल कृष्ण की पावन लीलाओं का वर्णन किया। कथा व्यास पंडित गंगोत्री तिवार मृदुल ने कहा कि भगवान भाव के भूखे है। भगवान प्रेम के वशीभूत होकर गोपियों के प्रेम में नाचते हैं। कथाा व्यास ने बताया कि भगवान ओखल बंधन लीला करते हं। कृष्ण भगवान गोपाल बनकर गाय की सेवा करते है क्यों कि गाय में 33 कोटि देवी देवताओं का वाश होता है। श्री कृष्ण भगवान ने गौ व ग्वाल की रक्षा के लिए इंद्र के प्रकोप से बचाकर गोवर्धन पर्वत को उठाकर सब की रक्षा किया तथा आघा सुर, वकासुर, तृणावर्त, पूतना जैसे राक्षसों का उद्धार किया। कथा व्यास ने कहा कि श्री कृष्ण के पावन चरित्रों को श्रवण कर भगवान के बताए हुए मार्गों पर हमें चलने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर ओमपाल सिंह धामा शकुन्तला धामा ने सपरिवार भगवान का पूजन कराया व राजीव चौधरी, अमित चौधरी, श्रुति चौधरी, संगीता, अमित उपाध्याय, मानसी गुप्ता, रजत गुप्ता, रचित गुप्ता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।