Farmers in Barla Village Demand Relief from Bluebull Menace Causing Crop Losses नील गायों से किसानों को झेलना पड़ रहा नुकसान , Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsFarmers in Barla Village Demand Relief from Bluebull Menace Causing Crop Losses

नील गायों से किसानों को झेलना पड़ रहा नुकसान

Muzaffar-nagar News - बरला गांव में नीलगायों के आतंक से किसानों को भारी फसल नुकसान हो रहा है। पिछले 6 महीनों में नीलगायों ने गेहूं, ज्वार, मक्का और अन्य फसलों को बर्बाद किया है, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। किसान वन विभाग...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरSun, 1 June 2025 06:38 PM
share Share
Follow Us on
नील गायों से किसानों को झेलना पड़ रहा नुकसान

बरला गांव में नीलगायों के आतंक से किसानों को फसलों से लाखों रुपए का नुकसान झेलना पड़ रहा है। नीलगायों के आतंक के चलते दर्जनों किसानों ने जिला वन विभाग अधिकारी से नीलगायो से निजात दिलाने की मांग की। बरला गांव के कपिल कान्त त्यागी, राहुल त्यागी, सुनील कुमार, सुभाष चंद्र, जय कुमार, हरीश त्यागी, बादल त्यागी, सत्यपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजेश कुमार आदि किसानों ने बताया कि पिछले 6 माह से नीलगायों का झुंड जो लगभग 70 से 80 के बीच है। पहले गेहूं की फसल की बर्बादी के बाद अब ज्वार, मक्का, चेरी व अन्य फसलों को बर्बाद कर रही हैं, जिससे किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है।

किसानों ने बताया है कि वन विभाग अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों से भी नीलगायों से होने वाले फसलों के नुकसान की शिकायत की गई। लेकिन समस्या का कोई निदान नहीं हो सका। किसानों ने बताया कि नीलगायों का झुंड फसल को खाने के साथ-साथ पैरों से रोंदते भी हैं। दिन रात किसान नीलगायों से परेशान होकर अपनी फसल बचाने के लिए पहरा भी दे रहे हैं। किसानों ने वन विभाग के अधिकारी को पत्र लिखकर नीलगायों के आतंक निजात दिलाने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।