Grand Palaki Yatra in Meerapur Celebrating Lord Krishna with Devotional Festivities धूमधाम से निकाली भगवान श्रीकृष्ण की पालकी यात्रा, Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsGrand Palaki Yatra in Meerapur Celebrating Lord Krishna with Devotional Festivities

धूमधाम से निकाली भगवान श्रीकृष्ण की पालकी यात्रा

Muzaffar-nagar News - मीरापुर में बालाजी दरबार सेवा मंडल द्वारा भगवान कृष्ण की पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालुओं ने बैंड-बाजों और डीजे की धुन पर होली खेली। पालकी यात्रा पंजाबी कालोनी से शुरू होकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरWed, 12 March 2025 01:39 AM
share Share
Follow Us on
धूमधाम से निकाली भगवान श्रीकृष्ण की पालकी यात्रा

मीरापुर। कस्बे में बालाजी दरबार सेवा मंडल द्वारा भगवान कृष्ण की पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में बैंड-बाजों व डीजे की धुन पर श्रद्धालुओं ने रंग गुलाल से होली खेलकर भक्तिरस का आनंद लिया। बालाजी दरबार सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित पालकी यात्रा का शुभारम्भ बाला जी दरबार सेवा मंडल के संस्थापक अरुण यादव व उनकी धर्मपत्नी आंचल ने राधा-कृष्ण की विशेष पूजा अर्चना की। पालकी यात्रा में भगवान श्री गणेश, ब्रह्मा-विष्णु-महेश भगवान,मां सरस्वती-मां लक्ष्मी- मां काली,राधा कृष्ण, शिव-काली नृत्य, भगवान श्री कृष्ण-बलराम, शिव बारात, राधा-कृष्ण पालकी , लड्डू गोपाल जी का रथ ,खाटू श्याम जी का रथ,तथा बैण्ड, डीजे व ढोल शामिल रहे।

भक्तो ने भजनो व देशभक्ति के गानों पर नृत्य कर फूलों व अबीर गुलाल से जमकर होली खेली। पालकी यात्रा पंजाबी कालोनी से शुरू होकर थावर वाली मस्जिद, वैश्य धर्मशाला, सर्राफा बाजार, मुख्य चौराहा, सराय गेट, थाना चौराहा व मुख्य बस स्टैंड से होती हुई वापस पंजाबी कालोनी के राम मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान नागरिकों ने अनेक स्थानों पर पालकी यात्रा का पुष्पवर्षा कर व जलपान कराकर भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा के आयोजक अरूण कुमार यादव व उनकी धर्मपत्नी आंचल रहे। व्यवस्था बनाने वालों में मुख्यरूप से प्रभात शर्मा, मोनू ठाकुर, राजेश यादव,अंकित राठी,उमेश कुमार, पीयूष मित्तल, विपुल शर्मा, सचिन गुप्ता,नीरज भटनागर, संजय माहेश्वरी,सोनू कश्यप,विकास कौशिक,संजीव मेहता,सचिन ठाकुर,इंदर कश्यप,प्रद्युम्न शर्मा, डॉ प्रवीण शर्मा, अर्जुन ठाकुर,विपुल शर्मा, डॉ अशोक,कृष्ण खटीक,आयुष काम्बोज,मधु शर्मा, आंचल, अलका, सुधा रानी, कु शालू,ममता आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।