गर्मी के बढ़ते पारे ने लोगों को झुलसाया
Muzaffar-nagar News - गर्मी के बढ़ते पारे ने लोगों को झुलसाया

गर्मी के बढ़ते पारे ने लोगों को झुलसा कर रख दिया है। लोग दिन में अपने चेहरे को पूरी तरह सूती कपड़े से ढककर निकलने को मजबूर हैं। खासकर महिलाएं सूरज की झुलसाती गर्मी से बचने के लिए अपने चेहरे को कपड़े से ढककर निकल रह हैं। स्कूल से आते समय बच्चे भी आग बरसाती गर्मी से काफी परेशान हैं। मजदूरी पेशा लोगों का दिन में काम कर पाना काफी कष्टदायी हो रहा है। गुरुवार को सुबह से ही गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू किया और तापमान बढ़ने के साथ ही हवा भी लू में बदल गई। लोगों खासकर महिलाओं व बच्चों का घर से निकलना दूभर हो गया।
स्कूल से लौटते समय बच्चों को गर्मी के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रह है, वहीं महिलाएं भी गर्मी से बचने के लिए अपने चेहरे को कपड़े से ढककर ही निकल पा रही हैं। तेज धूप से आंखों की रक्षा के लिए रंगीन चश्मे लगाकर चल रही हैं। मजदूरी पेशा लोग अत्यधिक गर्मी में काम करने में असहज महसूस कर रहे हैं। तापमान अधिकतम 34.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी का बाजार पर पड़ रहा प्रभाव अत्यधिक गर्मी के कारण लोग बाजार में खरीदारी के लिए कम ही निकल पा रहे हैं, जिस कारण बाजार में दुकानों पर भीड़ भी न के बराबर ही दिखाई दे रही है। दुकानदार बाजार में ग्राहक बहुत कम होने के कारण दिन में खाली ही बैठे रहते हैं। खेतों में भी नहीं हो पा रहा काम अत्यधिक गर्मी होने के कारण दिन में सुबह 11 बजे के बाद किसानों द्वारा खेतों में काम करना काफी कष्टदायी हो रहा है, जिस कारण किसान 11 बजे से सांय 5 बजे तक खेतों में काम नहीं कर पाते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।