रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर रंगोली प्रति. व दौड़ संपन्न
Muzaffar-nagar News - रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर रंगोली प्रति. व दौड़ संपन्न

बरला इंटर कॉलेज में रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार को आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा रंग-बिरंगे रंगों के माध्यम से महारानी अहिल्याबाई के त्याग, नारी सशक्तिकरण, सामाजिक सुधार एवं न्यायप्रिय शासन को अत्यंत कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। महिला सशक्तिकरण हेतु दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने सिद्ध किया कि आज की नारी आत्मनिर्भर, जागरूक और समाज निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने में सक्षम है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष् अंकुर त्यागी, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री रहतू प्रधान रहे। दोनों अतिथियों ने नारी शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वावलंबन की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार व संचालन कला मनोज कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर सतीश कुमार, हरीश कुमार, रामनारायण , राजीव कुमार सहित अन्य सभी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।