बारिश से तापमान घटा, लोगों को मिली राहत
Muzaffar-nagar News - बारिश से तापमान घटा, लोगों को मिली राहत

इन दोनों अत्यधिक गर्मी के कारण लोगों का घर से बाहर निकालना काफी मुश्किल भरा हो रहा है। गुरुवार की देर रात्रि में मौसम खराब हो गया और आसमान में बादल छा गए। तेज हवाएं चलने लगी और बादल गरजने लगे। कुछ समय बाद बारिश शुरू हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को सुबह भी काफी तेज बारिश हुई और बादल गरजते रहे। ठंडी हवा और बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आई है। इन दिनों जनपद में लू का काफी प्रकोप है। लू के कारण लोग बीमार भी हो रहे हैं। इस गर्मी में कुछ दिन पूर्व तापमान भी 40 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है।
दिन के समय चल रही काफी गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं। गुरुवार की देर रात लगभग ढाई बजे मौसम ने करवट बदली और तेज हवा के साथ आसमान में बादल गरजने लगे। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। रात में हुई बारिश सुबह तक रुक-रुक कर होती रही। तेज हवा और बारिश होने से जनपद में विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गयी। सुबह के समय एक बार फिर बहुत तेज बारिश शुरू हो गयी। लोग बारिश में छाता लेकर अपने कार्यो के लिए बाहर निकले। यह बारिश शहर के साथ-साथ जनपद के कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में भी काफी तेज हुई। बारिश होने से तापमान में गिरावट भी आ गयी। शहर में अनेक स्थानों पर बारिश से भरा पानी सुबह के समय हुई तेज बारिश से शहर में अनेक स्थानों व गली-मौहल्लों में पानी भर गया। पानी भरने के कारण लोगो को काफी समस्याओं का सामना भी करना पड़ा। शुक्रवार को सुबह बारिश होने शहर के शिव चौक, एसडी मार्किट, टाउन हाल रोड, रुड़की रोड, खालापार, गांधी कालोनी, कच्ची सड़क, कूकडा रोड आदि अनेक स्थानों पर पानी भर गया। पानी भरने से लोगों को वहां से गुजरने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। किसानों को फसल खराब होने का अंदेशा जनपद में हालांकि अधिकतर किसानों की गेहूं की फसल कट चुकी है परंतु कुछ किसने की फसल अभी भी खेतों में खड़ी है तो कुछ की कटी हुई खेतों में पड़ी है। मौसम खराब होने से किसानों को पक्की हुई गेहूं की फसल खराब होने का अंदेशा सता रहा है। हालांकि सुबह साढ़े आठ बजे के बाद बारिश रूकने और धूप निकलने से किसानों को कुछ राहत दिखाई दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।