Shooting Incident in Janakpuri One Arrested in Property Dispute जनकपुरी में प्रापर्टी विवाद में फायरिंग, एक गिरफ्तार , Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsShooting Incident in Janakpuri One Arrested in Property Dispute

जनकपुरी में प्रापर्टी विवाद में फायरिंग, एक गिरफ्तार

Muzaffar-nagar News - थाना सिविल लाइन क्षेत्र का मामला जनकपुरी में प्रापर्टी विवाद में फायरिंग, एक गिरफ्तारजनकपुरी में प्रापर्टी विवाद में फायरिंग, एक गिरफ्तारजनकपुरी में प

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरSat, 10 May 2025 06:47 PM
share Share
Follow Us on
जनकपुरी में प्रापर्टी विवाद में फायरिंग, एक गिरफ्तार

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी में बाइक पर आए तीन युवकों ने एक मकान पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रापर्टी विवाद में डराने के इरादे से यह फायरिंग की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। मोहल्ला जनकपुरी निवासी जीशान शुक्रवार रात को परिवार के साथ घर पर मौजूद था। रात्रि में बाइक पर पर आए तीन युवकों ने जीशान को गाली-गलौज करते हुए हवाई फायरिंग की। फायरिंग कर हमलावर फरार हो गए। फायरिंग की जानकारी मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गयी।

थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर अभिषेक डबास निवासी दौलतपुर थाना सिखेडा, अदनान निवासी गांव नरा थाना मन्सूरपुर व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी है। आरोपी अदनान को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रोपर्टी विवाद में आरोपियों ने डराने के इरादे से उसके घर पर पहुंचकर फायरिंग की थी। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।