सियार के हमले में घायल किसान की इलाज के दौरान 24 दिन बाद मौत
Pilibhit News - लखनऊ में एक किसान संतोष कुमार पर खेत में सिंचाई के दौरान सियार ने हमला कर दिया। इलाज के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और 14 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। परिवार ने बिना पोस्टमार्टम किए शव का अंतिम...

खेत पर सिंचाई के दौरान किसान पर सियार ने हमला कर दिया था। लखनऊ में इलाज के बाद भी किसान की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इलाज के दौरान गुरुवार की देर शाम किसान की मौत हो गई। परिवार वालों ने शुक्रवार को गमगीन महौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव ज्योरहा कल्यापुर निवासी चंद्रसेन ने बताया कि उनका 39 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार खेतीबाड़ी का काम करते थे। 25 मार्च उनका पुत्र संतोष कुमार गांव से कुछ दूरी पर पंपिंग सेट से गन्ने की सिचाई करने गया था। पंपिंग सेट चालू करने करने के बाद संतोष जानवरों की सुरक्षा को लगाए गए तार को बैठकर सुधारे लगा। इसी दौरान सरसों के खेत से अचानक निकले सियार ने उस पर हमला कर दिया। परिवार वाले संतोष को लेकर बरखेड़ा सीएचसी पहुंचे। वहां टीकाकरण के बाद डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया। इसके बाद दोबारा 28 और तीसरा एक अप्रैल को टीका लगवा लिया। इसके बाद भी संतोष की हालत में सुधार नहीं हुआ। हालत गंभीर होने पर परिवार वालों ने 14 अप्रैल को जिला अस्पताल में भर्ती करया। वहां से बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली से लखनऊ केजीएमयू भेज दिया। वहां दो दिन भर्ती करने के बाद डॉक्टरों ने मना कर दिया। परिवार वाले घर लेकर आ गए। इसके बाद देशी इलाज कराया। मगर हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को देर शाम करीब नौ बजे संतोष कुमार की मौत हो गई। संतोष की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी पुष्पा देवी, पुत्री बीनू, पायल और पुत्र अंकित का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को बिना पोस्टमार्टम कराएं परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।