Holi Tourism Continues at Pilibhit Tiger Reserve with Strict Rules पीटीआर में पर्यटन चालू रहेगा, निगरानी रहेगी सख्त, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsHoli Tourism Continues at Pilibhit Tiger Reserve with Strict Rules

पीटीआर में पर्यटन चालू रहेगा, निगरानी रहेगी सख्त

Pilibhit News - पीलीभीत टाइगर रिजर्व में होली के दौरान पर्यटन चालू रहेगा। सैलानियों को आने जाने में सुविधाएं दी जाएंगी, लेकिन रंग लगे सैलानियों को वाहन से उतरने पर पाबंदी रहेगी। वन कर्मियों को नियमों का पालन...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतFri, 14 March 2025 02:27 AM
share Share
Follow Us on
पीटीआर में पर्यटन चालू रहेगा, निगरानी रहेगी सख्त

होली पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटन चालू रहेगा। दोनों ही पालियों में सैलानियों को आने जाने के दौरान संचालित सेवाएं मिलती रहेंगी। हालांकि रंग लगे सैलानियों को वाहन से नीचे उतरने पर सख्ती से पाबंदी रहेगी। इसकी लगातार मानीटरिंग की जाएगी। वन कर्मियों व वॉचरों को निर्देश जारी किए गए हैं। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में दो सत्रों में पर्यटन होता है। सुबह और अपराहन में सैलानियों के आने जाने का क्रम बना रहेगा। पीटीआर के डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि हमने होली पर कोई रद्दोबदल नहीं किया है। सैलानियों को आने जाने में पूरी सुविधाएं यथावत मिलती रहेंगी। हालांकि जंगल में रंगे पुते लोगों को वाहन से उतरने में पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। इसमें सैलानी अगर चाहें तो गेस्ट हाउस और अपने अतिथि गृह जहां पर बुकिंग की है। वहां पर होली खेल सकते हैं। पर जंगल में रंग अबीर गुलाल उड़ाने को लेकर सख्ती से नियम कायदों को क्रियान्वित किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।