बरेली के मनोज का था निगोही रजवाहा में मिला शव
Pilibhit News - निगोही रजवाहा में बरेली के मनोज कुमार का शव मिला। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। मनोज 6 जून को अपने दोस्त के साथ जात मेला देखने आया था। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने उसे बरेली ले जाया।...

निगोही रजवाहा में उतराता मिला सब बरेली के मनोज का था। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त की है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। उन लोगों ने हत्या करके शव फेंकने का आरोप लगाया है। इस मामले में वे लोग थाने में तहरीर देंगे। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के निगोही रजवाहा में एक शव उतराता मिला था। सूचना पर पहुंची दियोरिया कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया था। पुलिस में मृतक की पहचान करने के काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। दूसरे दिन रविवार को मृतक की पहचान हो गई है।
मृतक की पहचान मनोज कुमार पुत्र स्व भूरा लाल निवासी मोहल्ला शाहदाना थाना बारादरी जनपद बरेली के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि मनोज 6 जून को अपने दोस्त के साथ इलाबांस देवल शक्ति पीठ पर चल रहे जात मेला देखने आया था। निगोही रजवाहा से लगभग 500 मीटर की दूरी पर पूर्व की तरफ जंगल के किनारे बरेली के लोध राजपूत समुदाय का जात मेला चल रहा है, जो कि पूर्णिमा के दिन संपन्न हो जाएगा। बरेली से आने वाले अधिकांश महिलाएं और पुरुष इसी नहर में स्नान करने आते हैं। बताया जा रहा है कि नहर में स्नान करते समय गहरे पानी में झील के पास फंस जाने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को बरेली ले गए। उन लोगों ने हत्या करके शव फेंकने का आरोप लगाया है। सोमवार को उन लोगों ने तहरीर देने की बात कही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।