Prayers for Peace and Soldiers After Friday Prayers in Indian Mosques जुमे की नमाज के बाद की गई सेना और देश के लिए दुआएं, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsPrayers for Peace and Soldiers After Friday Prayers in Indian Mosques

जुमे की नमाज के बाद की गई सेना और देश के लिए दुआएं

Pilibhit News - जुमे की नमाज के बाद जिले की सभी मस्जिदों में नमाजियों ने देश की तरक्की और फौजियों की सलामती के लिए दुआ की। मौलाना इरफान कदीरी ने खुतबे में आतंकवादी हमलों की निंदा की और अमन चैन की अपील की। मस्जिदों...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSat, 10 May 2025 04:00 AM
share Share
Follow Us on
जुमे की नमाज के बाद की गई सेना और देश के लिए दुआएं

जुमे की नमाज के बाद जिले की सभी मस्जिदों में नमाजियों ने देश की तरक्की, अमन और शांति के लिए दुआ की। सरहद पर लड़ रहे फौजियों के लिए भी दुआ की गई। शुक्रवार को जिले में सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज पढ़ी गई। जुमे की नमाज के बाद मस्जिदों में भारत के फौजियों और मुल्क की सलामती के लिए दुआएं की गईं। जुम्मे की नमाज के बाद सभी मस्जिदों में पाकिस्तान के द्वारा आतंकवादी संगठन द्वारा बेकसूर सैलानियो पर हमले की निंदा भी की गई। दरबार अल्लाह हू मियां में मौलाना इरफान कदीरी ने नमाज जुमा से पहले अपने खुतबे में कहा कि पूरा देश चाहता है कि हमारे मुल्क में अमन चैन रहे।

उन्होंने कहा कि इस्लाम इस तरह की हरकतों की किसी भी सूरत में इजाजत नहीं देता है। पहलगाम में सैलानियों के साथ जो घटना हुई उसकी हर भारतीय ने निंदा की है। देश के सैनिकों ने जो आतंकी ठिकानों पर हमले किए हैं। उसके लिए हम सभी सैनिकों की सलामती की दुआ मांगते हैं। भारत पाकिस्तान बार्डर पर वर्तमान के हालात में हमारे देश की सेना पूरे जोश और जज्बे से पाकिस्तान का मुकाबला कर रही है। फौजियों की सलामती की दुआ अन्य मस्जिदों से भी की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।