Shashi Jaiswal and Aman Jaiswal Meet CM Yogi Adityanath to Propose Development Projects for Bisalpur विकास के लिए 10 करोड़ के प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौंपे, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsShashi Jaiswal and Aman Jaiswal Meet CM Yogi Adityanath to Propose Development Projects for Bisalpur

विकास के लिए 10 करोड़ के प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौंपे

Pilibhit News - नगर पालिकाध्यक्ष शशि जायसवाल और भाजपा नेता अमन जायसवाल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने बीसलपुर नगर पालिका को आदर्श नगर पालिका का दर्जा दिलाने और दस करोड़ के नए विकास...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSat, 10 May 2025 03:41 AM
share Share
Follow Us on
विकास के लिए 10 करोड़ के प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौंपे

नगर पालिकाध्यक्ष शशि जायसवाल व भाजपा नेता अमन जायसवाल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान बीसलपुर नगर पालिका को आदर्श नगर पालिका का दर्जा दिलाने समेत दस करोड़ से कराए जाने वाले नए कार्यों के प्रस्ताव भी सौंपे। मुख्यमंत्री ने इस पर सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिया है। गुरुवार देर शाम को लखनऊ में मुलाकात कर योगी आदियत्यनाथ के समक्ष बीसलपुर में हुए अब तक के कार्यों को पूरा लेखा जोखा नगर पालिकाध्यक्ष शशि व उनके पति अमन जायसवाल ने रखा। बताया कि पेयजल और साफ सफाई के अलावा विक्टोरिया लाइट लगने से बीसलपुर में भाजपा सरकार द्वारा कराए गए कार्यों को आम जनता महसूस कर रही है।

अब शहर की सड़कों को चौड़ा कराने की कार्ययोजना बनाई गई है। इस पर दस करोड़ का खर्च अलग अलग क्षेत्र की सड़कों पर आएगा। इसका पूरा प्रारूप और लेखाजोखा बना कर मुख्यमंत्री को सौंपा गया। पालिकाध्यक्ष से करीब दस मिनट मुलाकात में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास समेत अन्य गतिविधियों पर चर्चा की। साथ ही विकास कार्यों में किसी भी तरह से धनावंटन समेत अन्य दिक्कतों को आने नहीं दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक सहयोग का भरोसा भी दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।