Youth Arrested for Posting Pakistani Flag and Missile on Facebook Amid India-Pakistan Tensions फेसबुक वाल पर लगाया पाकिस्तानी झंडा व मिसाइल, केस दर्ज, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsYouth Arrested for Posting Pakistani Flag and Missile on Facebook Amid India-Pakistan Tensions

फेसबुक वाल पर लगाया पाकिस्तानी झंडा व मिसाइल, केस दर्ज

Kushinagar News - दुदही। हिन्दुस्तान संवाद । विशुनपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाले युवक

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरSat, 10 May 2025 05:52 AM
share Share
Follow Us on
फेसबुक वाल पर लगाया पाकिस्तानी झंडा व मिसाइल, केस दर्ज

दुदही। हिन्दुस्तान संवाद । विशुनपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाले युवक ने अपनी फेसबुक वाल पर पाकिस्तान का झंडा और पाकिस्तानी मिसाइल की फोटो लगायी है। भारतीय तिरंगे की अपमानजनक स्थिति में फोटो लगायी है। युवक की करतूत का स्क्रीन शॉट शुक्रवार की शाम को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने युवक पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी है। भारत पाक के बीच चल रहे तनाव को लेकर पुलिस इसे बेहद संवेदनशील मानकर चल रही है। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के लोहरपट्टी गांव का रहने वाले युवक साजिद पुत्र नूरमोहम्मद ने अपनी फेसबुक वाल पर पाकिस्तान का झंडा लहराते हुए तथा पाकिस्तानी मिसाइल की फोटो लगायी है।

इसके अलावा तिरंगे की अपमानजनक स्थिति में फोटो लगायी है। शुक्रवार की शाम को युवक की इस करतूत का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया के कुछ ग्रुपों में वायरल हो गया। इसके बाद दुदही के बजरंगदल इकाई के नगर अध्यक्ष राजन व्याहुत ने पूरे मामले का जिक्र करते हुए विशुनपुरा पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। पुलिस को स्क्रीन भी दिखाया। घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक गंभीर हो गए। तत्काल केस दर्ज कराया और आरोपी की धर पकड़ के प्रयास तेज कर दिये। आरोपी के घर पर छापेमारी में पता चला कि कुल पांच भाइयों में तीसरे नंबर का आरोपी साजिद पूना में रहकर नौकरी करता है। अभी वह वहीं है। पुलिस आरोपी के पिता से पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी के पिता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम युवक को हिरासत में लेने के लिए गैर प्रांत के लिए रवाना की जा रही है। कोट- विशनपुरा थाना क्षेत्र के युवक द्वारा फेसबुक पर पाकिस्तानी झंडा व मिसाइल की फोटो प्रसारित करने का मामला सामने आया है। केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पुणे में है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -अमित सक्सेना, सीओ तमकुही राज -----

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।