Raid 2 Box Office Collection Day 9 Ajay Devgn Riteish Deshmukh Movie Friday Earning Raid 2 Box Office Day 9: 'रेड 2' ने नौ दिनों में ही रचा इतिहास, शुक्रवार को छुआ ये जादुई आंकड़ा, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRaid 2 Box Office Collection Day 9 Ajay Devgn Riteish Deshmukh Movie Friday Earning

Raid 2 Box Office Day 9: 'रेड 2' ने नौ दिनों में ही रचा इतिहास, शुक्रवार को छुआ ये जादुई आंकड़ा

अजय देवगन की 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की 'केसरी 2' और सनी देओल की 'जाट' से बेहतर परफॉर्म कर रही है। महज कुछ ही दिनों में 'रेड 2' ने जमकर कमाई की है। फिल्म की बात करें तो इसमें अजय देवगन 'रेड 2' में आयकर विभाग के एक डिप्टी कमिश्नर अमय पटनायक की भूमिका निभाई है।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानSat, 10 May 2025 10:42 AM
share Share
Follow Us on
Raid 2 Box Office Day 9: 'रेड 2' ने नौ दिनों में ही रचा इतिहास, शुक्रवार को छुआ ये जादुई आंकड़ा

अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर क्राइम थ्रिलर फिल्म 'रेड 2' थिएटर्स में 1 मई, 2025 को रिलीज हुई है। मूवी में अजय और रितेश की दमदार एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीता है। 'रेड 2' को क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिले हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म धमाल रही है। ये मच अवेटेड फिल्म अजय की साल 2018 में आई रेड का सीक्वल है। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। ऐसे में अब फिल्म को रिलीज हुए नौ दिन हो गए है। इसी बीच अब 'रेड 2' के शुक्रवार के दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने बॉक्स ऑफिस पर कितना कमा लिया।

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'रेड 2'

अजय देवगन की 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की 'केसरी 2' और सनी देओल की 'जाट' से बेहतर परफॉर्म कर रही है। महज कुछ ही दिनों में 'रेड 2' ने जमकर कमाई की है। फिल्म की बात करें तो इसमें अजय देवगन 'रेड 2' में आयकर विभाग के एक डिप्टी कमिश्नर अमय पटनायक की भूमिका निभाई है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ता है। वहीं, रितेश देशमुख फिल्म में विलेन के किरदार में हैं, वो अपना काला धन छुपाने की पूरी कोशिश करते हैं। मूवी में वाणी कपूर भी अहम किरदार में हैं। 'रेड 2' ने ओपनिंग डे पर 19.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। ऐसे में अब इसके आठवें दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'रेड 2' ने शुक्रवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब इसका टोटल कलेक्शन 100.75 करोड़ रुपये हो चुका है।

डे वाइज देखें 'रेड 2' का कलेक्शन

डे 1- 19.25 करोड़

डे 2- 12 करोड़

डे 3- 18 करोड़

डे 4- 22 करोड़

डे 5- 7.5 करोड़

डे 6- 7 करोड़

डे 7- 4.75 करोड़

डे 8- 5.25 करोड़

डे 9- 5.00 करोड़

टोटल कलेक्शन- 100.75 करोड़

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।