आम के पेड़ में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Kanpur News - कानपुर देहात के निगोहिया गांव में 26 वर्षीय शैलेन्द्र उर्फ सोनू ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह दिल्ली में पेंटिंग का काम करता था और एक महीने पहले गांव आया था। उसकी मौत से परिवार में...
कानपुर देहात, संवाददाता। रूरा थाना क्षेत्र के निगोहिया गांव के एक युवक ने शुक्रवार रात में आम के पेड़ में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है। निगोहिया गांव निवासी छब्बीस साल का शैलेन्द्र उर्फ सोनू दिल्ली में पेंटिंग का काम करता था। करीब एक माह पूर्व वह गांव आया था। शुक्रवार रात में उसने गांव के बाहर खड़े एक आम के पेड़ से फांसी लगा ली। इससे उनकी मौत हो गई। लोगों से इसकी जानकारी मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया।
बेटे की मौत से उसकी मां मुन्नी देवी बदहवास हो गई। जबकि भाई सत्येंद्र व मनीष का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर रूरा थाने से एसआई धर्मेंद्र मालिक मौके पर पहुंचे तथा परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पक्टर रूरा जेपी सिंह ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में प्रेम प्रसंग में घटना होने की बात सामने आई है। घटना की छानबीन हो रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।