Increased Vigilance at Indo-Nepal Border Amid Rising Tensions with Pakistan चौकसी : बॉर्डर रोड पर बनी सात अस्थाई पिकेट, पैनी नजर, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsIncreased Vigilance at Indo-Nepal Border Amid Rising Tensions with Pakistan

चौकसी : बॉर्डर रोड पर बनी सात अस्थाई पिकेट, पैनी नजर

Maharajganj News - महराजगंज में पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी गई है। कोल्हुई थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी ने अस्थाई पिकेट स्थापित की हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSat, 10 May 2025 10:39 AM
share Share
Follow Us on
चौकसी : बॉर्डर रोड पर बनी सात अस्थाई पिकेट, पैनी नजर

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पाकिस्तान से बढ़ते तनाव को देखते हुए इंडो-नेपाल बॉर्डर पर चौकसी अधिक बढ़ा दी गयी है। कोल्हुई थाना क्षेत्र में करीब 9 किमी इंडो-नेपाल की खुली सीमा है।अब इस खुली सीमा पर पुलिस और एसएसबी ने चौकसी बढ़ा दी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि से निपटने के लिए पुलिस और एसएसबी की सात अस्थाई पिकेट बनाई गई है। इन पिकेट से आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच-पड़ताल की जा रही है। एसडीएम मुकेश सिंह व सीओ दीपशिखा वर्मा ने बॉर्डर क्षेत्र में सुरक्षा का जायजा लिया। क्षेत्र के सभी पिकेट और पगडंडी रास्तों का निरीक्षण के निर्देश दिया।

सुरक्षा कर्मियों को बताया कि किसी भी व्यक्ति को बिना जांच पड़ताल किये जाने न दें। कोई संदिग्ध मिले तो तत्काल अवगत कराएं। बॉर्डर क्षेत्र के गांवों के लोगों को भी सतर्क किया कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति गांव में दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। एसएसबी के कमांडेंट सुबीर घोष ने बताया कि एसएसबी की सभी बटालियन अलर्ट मोड में हैं। दिन रात पेट्रोलिंग की जा रही है। एसओ अरविंद सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पूरे बॉर्डर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी और पुलिस की संख्या बढ़ा दी गयी ही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।