शांतिनगर में नहीं मिली बाघ की लोकेशन, नहरोसा में तेंदुए ने बछड़ा मारा
Pilibhit News - पूरनपुर में महिला की मौत के बाद बाघ को पकड़ने की तैयारी की जा रही है। बाघ को पकड़ने के लिए पड्डा बांधकर मचान बनाया गया, लेकिन बाघ की कोई लोकेशन नहीं मिली। वहीं, नहरोसा में तेंदुए ने बछड़े का शिकार...

पूरनपुर, संवाददाता। महिला की मौत के बाद बाघ को टैंकुलाइज करने के लिए तैयारी की गई है। टीम ने मचान के नीचे पड्डा बांधा। बाघ पड्डा के पास तक नहीं आया। दूसरे दिन भी उसकी कोई लोकेशन नहीं मिल सकी।इधर नहरोसा में तेंदुए ने एक बछड़ा का शिकार कर गांव में दहशत फैल गई। टीम को निगरानी के लिए लगाया गया है। हजारा क्षेत्र में बाघ ने महिला ने रेशमा देवी को शिकार बना लिया था। ग्रामीणों के विरोध के बाद बाघ को पकड़ने की शासन की ओर से अनुमति मिल गई थी। अनुमति के बाद दुधवा से डॉक्टर दया टीम के साथ लगे हुए हैं।
शुक्रवार को वन विभाग की ओर से मचान बनाए गए थे। मचान के लिए बाघ के शिकार के लिए पड्डा को बांधकर सभी इंतजार करन लगे। बाघ शिकार के पास तक नहीं आया। दूसरे टीम ने जब शिकार देखा तो नीचे आसपास बाघ की लोकेशन को ट्रेस किया। बाघ के पदचिह्न भी नहीं दिखाई दिए। इधर शुक्रवार की रात गांव नहरोसा में तेंदुए के एक बछड़े का शिकार कर दहशत फैला दी। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। टीम को निगरानी के लिए लगाया गया है। रेंजर संपूर्णानगर अनिल कुमार ने बतायाकि बाघ की कोई लोकेशन नहीं मिली है। मौके पर दो कैमरों को लगाया गया है और रात बाघ शिकार पर नहीं आया। नहरोसा में भी टीम को लगा दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।